मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच भारत में पेट्रोल, डीजल और CNG फिर महंगे हो गए। 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दामों से आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
नई दिल्ली
मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे भारतीयों की जेब पर दिखने लगा है। शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई। पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर, डीजल 91 पैसे प्रति लीटर और CNG एक रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है।
30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’
सबसे बड़ी बात ये है कि पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG के दामों में एक साथ 3-3 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद 19 मई को भी कीमतों में इजाफा किया गया था। अब ताजा बढ़ोतरी के बाद आम आदमी पर महंगाई की मार और भारी पड़ने लगी है।
दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपए से बढ़कर 99.51 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं डीजल 91.58 रुपए से बढ़कर 92.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है। CNG की कीमत भी बढ़कर 81.09 रुपए प्रति किलो हो गई है।
‘तेल का नया बादशाह’ | होर्मुज संकट के बीच भारत का सहारा बना वेनेजुएला, सऊदी-अमेरिका दोनों पीछे छूटे
लगातार बढ़ती कीमतों के बीच लोगों की चिंता बढ़ गई है। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की चीजें भी महंगी होने का खतरा मंडरा रहा है। बाजार विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अगर मिडिल-ईस्ट तनाव और बढ़ा तो आने वाले दिनों में ईंधन कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है।
इधर, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जनता से घबराने की जरूरत नहीं होने की अपील की है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और सप्लाई पूरी तरह स्थिर बनी हुई है। लोगों से अफवाहों से बचने और जरूरत के मुताबिक ही ईंधन खरीदने की सलाह दी गई है।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि कुछ पेट्रोल पंपों पर दिख रही अस्थायी भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है और ऑयल मार्केटिंग कंपनियां लगातार सप्लाई पर नजर बनाए हुए हैं।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘तेल का नया बादशाह’ | होर्मुज संकट के बीच भारत का सहारा बना वेनेजुएला, सऊदी-अमेरिका दोनों पीछे छूटे
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
