यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति पाने पर उदयभान सिंह खटाना का भरतपुर में भव्य सम्मान किया गया। समारोह होटल निहाल पैलेस में आयोजित हुआ।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
भरतपुर
United India Insurance Company Limited में विकास अधिकारी पद से प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति हासिल करने पर उदयभान सिंह खटाना का शहर के गणमान्य नागरिकों ने भव्य सम्मान किया। सम्मान समारोह का आयोजन होटल निहाल पैलेस में हुआ, जहां विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में पार्षद दीपक मुदगल ने कहा कि उदयभान सिंह खटाना ने विकास अधिकारी रहते हुए ईमानदारी, कार्यकुशलता और जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया। उन्होंने जनता और कंपनी के बीच कई वाहन बीमा दावों को अपनी सूझबूझ से निपटाया, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिली और कंपनी की विश्वसनीयता भी मजबूत हुई।
दीपक मुदगल ने कहा कि कई जटिल मामले अदालतों में लंबित थे, लेकिन खटाना ने मध्यस्थता के जरिए उन्हें अपने स्तर पर सुलझाया। इससे लोगों को राहत मिली और अदालतों का कीमती समय भी बचा। उनके उल्लेखनीय कार्यों के चलते उन्हें देश के विभिन्न राज्यों में कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
समारोह में उदयभान सिंह खटाना को साफा, दुपट्टा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रामनाथ सिंह (एससी/एसटी विभाग), भरतपुर यातायात प्रभारी अजय मीणा, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद गुप्ता, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा, वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. रवि अरोड़ा, उद्योगपति योगेश जैन, प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्तो सिंह तथा निहाल पैलेस के संचालक सज्जन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पुलिस उपाधीक्षक रामनाथ सिंह ने कहा, जो व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और निष्ठा से काम करता है, उसकी स्वच्छ छवि खुद उसके लिए पदोन्नति के नए रास्ते खोल देती है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उदयभान सिंह खटाना के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
