भरतपुर जिला क्रिकेट संघ ने कॉल्विन शील्ड के सिलेक्शन मैचों के लिए 28 खिलाड़ियों का चयन किया है। 21 मई से उड़ान क्रिकेट ग्राउंड पर मुकाबले होंगे।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
भरतपुर
जिला क्रिकेट संघ भरतपुर द्वारा राज्य स्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता कॉल्विन शील्ड के लिए भरतपुर टीम चयन प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। एक दिवसीय चयन ट्रायल और दो चरणों में हुए यो-यो फिटनेस टेस्ट के बाद आखिरकार 28 खिलाड़ियों का चयन सिलेक्शन मैचों के लिए किया गया है।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि कॉल्विन शील्ड टीम के लिए करीब 40 खिलाड़ियों को यो-यो फिटनेस टेस्ट के लिए चुना गया था। पहले टेस्ट में अधिकांश खिलाड़ी फिटनेस मानकों पर खरे नहीं उतर सके। इसके बाद खिलाड़ियों को दूसरा और अंतिम मौका दिया गया, जिसके बाद फिटनेस प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
अब चयनित 28 खिलाड़ियों को दो टीमों में बांटा गया है, जो आपस में सिलेक्शन मैच खेलेंगी। खास बात यह है कि दोनों टीमों के नाम भरतपुर जिले के दिवंगत क्रिकेट खिलाड़ियों की स्मृति में रखे गए हैं। इनमें “अशोक चौधरी एकादश” और “देवेंद्र सिंह मिट्ठू एकादश” शामिल हैं।
अशोक चौधरी एकादश की कप्तानी अव्यांश सिंह करेंगे। टीम में ऋषभ फौजदार, वसीम खान, शुभम कुमार, कपिल कुमार, आर्यन बघेल, कुश सोलंकी, अनुज मीणा, गौरव भगौरी, नमन पंघाल, अनुभव गहलोत, चेतन शर्मा और मोहित गुप्ता को शामिल किया गया है।
वहीं देवेंद्र सिंह मिट्ठू एकादश की कमान सचिन कैथ को सौंपी गई है। इस टीम में रितिक सिंह, आयुष बंसल, अनिरुद्ध सिंह, अंशु डागुर, गिरीश चाहर, आयुष शर्मा, दिव्यांश फौजदार, जतिन कुमार, राजकुमार, हरिओम चौधरी, कार्तिक शर्मा और आकाश सिंह शामिल हैं।
दोनों टीमों के बीच सिलेक्शन मैच 21 मई 2026 से उड़ान क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे। इन मुकाबलों के प्रदर्शन के आधार पर भरतपुर जिले की अंतिम टीम तैयार की जाएगी। सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि चयनित टीम 26 मई को जयपुर के लिए रवाना होगी।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
