बाड़मेर (Barmer) के बायतू (Baytu) में नेशनल हाईवे (NH25) पर स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मारकर 50 फीट तक घसीटा, 36 बच्चों में 10 घायल, 4 की हालत गंभीर। एक की मौत हो गई है।
बाड़मेर
बाड़मेर के बायतू में नेशनल हाईवे 25 पर पेट्रोल पंप के पास एक ऐसा सड़क हादसा हुआ जिसने हर किसी की रूह कंपा दी। नेशनल हाईवे पर स्कूल बस को पीछे से आए ट्रक ने ऐसी टक्कर मारी कि बस 50 फीट तक घसीटती चली गई—अंदर मासूम बच्चों की चीखें गूंजती रहीं। बायतु सरस्वती स्कूल की प्राइवेट बस को पीछे से कूलर से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक बस को करीब 50 फीट तक घसीटता हुआ ले गया।
मीठा हुआ फीका! चीनी से दूरी बढ़ा रहा देश | गुड़ की मिठास ने बदल दिया पूरा खेल
हादसे के वक्त बस में कुल 36 स्कूली बच्चे सवार थे। टक्कर लगते ही बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई और बच्चों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा। हादसे में 10 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक बच्चे की मौत हुई है।
घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल बालोतरा ले जाया गया। एक बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य बच्चों के हाथ-पैरों में फ्रैक्चर और दांत टूटने की जानकारी सामने आई है। राहत की बात यह रही कि सभी घायल छात्र फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
टक्कर के बाद बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया था, जिससे कई बच्चे अंदर ही फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत मदद शुरू की, लेकिन बस की हालत इतनी खराब थी कि बच्चों को निकालना बेहद मुश्किल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन मंगवाई गई। जेसीबी की मदद से बस के पिचके हिस्से को काटकर अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। यह रेस्क्यू ऑपरेशन काफी देर तक चला और हर पल बच्चों की सलामती के लिए दुआएं की जाती रहीं।
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला भी हरकत में आ गया। जिला अस्पताल में एसडीएम अशोक विश्नोई, डीएसपी अनिल पुरोहित और सीआई हिंगलाजदान पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस बीच, हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बायतु थानाधिकारी मनोहर विश्नोई ने बताया कि ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर मारी, जिससे बच्चे घायल हुए। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी है।
बाड़मेर एसपी चूनाराम जाट भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
चार मुक्तकों में जिंदगी का आईना
SGB निवेशकों के लिए सुनहरा मौका | RBI ने खोली एग्जिट विंडो, 200% से ज्यादा रिटर्न
100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
