रामनवमी शोभायात्रा का माहेश्वरी समाज ने पुष्प वर्षा से किया भव्य स्वागत, श्रीरामलला की उतारी आरती

भरतपुर के लोहा बाजार में रामनवमी की भव्य शोभायात्रा का माहेश्वरी समाज (Maheshwari Samaj) ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने श्रीरामलला सरकार की आरती उतारी।

भरतपुर 

रामनवमी के शुभ अवसर पर भरतपुर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का माहेश्वरी समाज द्वारा लोहा बाजार में पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शोभायात्रा के पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने श्री रामलला सरकार की विधिवत आरती उतारी और शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में समाज के महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रामभक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।

अब पोस्टिंग जहां, वहीं से मिलेगा होम लोन | सरकार ने कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया ‘गृह सुगम’ पोर्टल

महामंत्री मुकेश माहेश्वरी ने बताया कि इस स्वागत कार्यक्रम में संरक्षक मंडल के सदस्य राजकिशोर, ललित कुमार और चिकित्सालय व्यवस्थापक प्रहलाद माहेश्वरी के साथ श्री रामप्रकाश, लक्ष्मीनारायण, महेश, राधाबल्लभ, जितेंद्र, रुपेश, रीतेश, दीपशिखा, रचना, आरती, उषा और दीप्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष श्री पीतलिया ने माहेश्वरी समाज को भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट कर आभार व्यक्त किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब पोस्टिंग जहां, वहीं से मिलेगा होम लोन | सरकार ने कर्मचारियों के लिए लॉन्च किया ‘गृह सुगम’ पोर्टल

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

ट्रेन टिकट कैंसिल करने में अब जरा सी देर भारी | रेलवे ने बदले नियम, दलालों पर लगाम के लिए 8 घंटे वाला ‘क्लॉक’ लागू

धर्म बदला तो क्या रहेगा SC का हक? | सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दी कानूनी रेखा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।