रिश्वत की रकम ने खोला राज | 15 हजार लेते पकड़ा गया AEN, जेब से निकले 5.23 लाख, दूसरा अफसर फरार

राजसमंद (Rajasthan) एसीबी ने ब्यावर में रायपुर पंचायत समिति के एईएन प्रदीप कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी में 5.23 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए।

राजसमंद 

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के बीच Anti Corruption Bureau ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर पंचायत समिति में तैनात सहायक अभियंता प्रदीप कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि ट्रैप के दौरान उसके पास से लाखों रुपये की अतिरिक्त नकदी भी बरामद हुई, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया।

एटीएम से मिलेंगे अब छुट्टे पैसे | ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट निकालने की नई सुविधा शुरू

एसीबी के अनुसार आरोपी इंजीनियर ने एक परिवादी के लंबित बिल पास करने और मेजरमेंट बुक (एमबी) भरने के बदले 21 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। परिवादी ने रिश्वत देने के बजाय इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और जब आरोपी पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया, तभी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

लेकिन असली चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब आरोपी की तलाशी ली गई। उसके पास से 5 लाख 23 हजार रुपये नकद मिले। इतनी बड़ी रकम के बारे में पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपी के जोधपुर स्थित घर पर भी छापेमारी शुरू कर दी, जहां आय से अधिक संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिलने की संभावना जताई जा रही है।

डाक अब दौड़ेगी 24 घंटे में | ‘स्पीड पोस्ट-24’ से अगले दिन डिलीवरी की गारंटी

जांच के दौरान एक और नाम सामने आया है। बदनोर में सीडीपीओ पद पर तैनात मनीष मीणा, जो रायपुर का अतिरिक्त चार्ज भी संभाल रहा था, उस पर भी बिल पास कराने के बदले 2 लाख 30 हजार रुपये की मांग करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि बाद में यह सौदा 1 लाख 80 हजार रुपये पर तय हुआ था।

जैसे ही एसीबी की कार्रवाई में एईएन प्रदीप कुमार पकड़ा गया, मनीष मीणा को इसकी भनक लग गई और वह मौके से फरार हो गया। एसीबी की टीमें अब उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

पूरी कार्रवाई राजसमंद एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह चारण के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ Prevention of Corruption Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

डाक अब दौड़ेगी 24 घंटे में | ‘स्पीड पोस्ट-24’ से अगले दिन डिलीवरी की गारंटी

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।