जयपुर
राजस्थान में शनिवार को दो अलग-अलग जिलों में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। 3 जने गंभीर घायल हो गए। मरने वालों में पांच एक ही परिवार के हैं। नागौर के कुचामनसिटी में अजमेर जा रही एक कार के सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर लगने से 5 की मौत हो गई और 3 जने गंभीर घायल हो गए। वहीं जोधपुर जिले के भोपालगढ़ उपखंड क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
नागौर (Nagaur) के कुचामन सिटी शहर के मेगा हाईवे राणासर के पास तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर पलट गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे के मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरूष हैं। यह सभी लोग चूरू जिले के राजलदेसर गांव के रहने वाले थे। सभी चूरू से अजमेर जा रहे थे।
घायल तीन लोगों में एक छोटी बच्ची भी शामिल है। घायलों को कुचामन के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने कुचामन पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी वाहन में पांचों शव को कुचामन के राजकीय अस्पताल लाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजलदेसर से अजमेर जा रही एक कार के सामने काला भाटा की ढाणी के पास अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके चलते कार में सवार तीन महिला व दो पुरूष की हुई मौत हो गई।पुलिस के अनुसार दुर्घटना में राजलदेसर निवासी मुस्कान (19) पुत्री इस्माइल छीपा, तमन्ना (17) पुत्री इस्माइल छीपा, आशा (6) पुत्री मोहम्मद छीपा गंभीर घायल हुए हैं। वहीं इस्माइल पुत्र नाथू खान छीपा, मोहमद हुसैन पुत्र नाथू खान, जरीना पत्नी इस्माइल, नसीम पत्नी मोहम्मद हुसैन, नाजमीन पुत्री मोहम्मद हुसैन की मौत हो गई। जिनके शवों को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के है।
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर तीन युवकों की मौत
भोपालगढ़, (जोधपुर). उपखंड क्षेत्र के आसोप पुलिस थानांतर्गत पालड़ी राणावतां व रड़ोद गांव के बीच स्थित लवारी प्याऊ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीनों एक ही गांव मंगेरिया के रहने वाले थे। बाद में तीनों युवकों के शव भोपालगढ़ के राजकीय अस्पताल लाए गए और यहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
