जयपुर
यदि आपको भी ईयरफोन लगाकर गाने सुनने या बात करने की लत है तो सतर्क हो जाइए। ऐसी लत डालना जानलेवा साबित हो सकता है। 6 अगस्त शुक्रवार को जयपुर में ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक युवक ईयरफोन लगाकर बातें कर रहा था कि अचानक वह कान में ही फट गया। इससे उस युवक की जान चली गई।
यह हादसा राजस्थान में जयपुर जिले के चौमूं इलाके केउदयपुरिया गांव में हुआ। गांव का 28 वर्षीय युवक राकेश नागर कानों में ब्लूटूथ ईयरफोन डिवाइस लगाकर किसी से बात कर रहा था। अचानक ब्लूटूथ डिवाइस तेज आवाज के साथ कानों में फट गया। युवक के कान से खून निकलने लगा। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि इयरफोन फटने से हुई तेज आवाज की वजह युवक को कार्डियक अरेस्ट आया होगा। यही उसकी मौत की वजह बना।
जानकारी के मुताबिक, जयपुर के सीकर हाईवे पर उदयपुरिया गांव में रहने वाला 28 साल का राकेश नागर पढ़ाई के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल करता था। शुक्रवार दोपहर को वह खेत में बने अपने घर पर ही इयरफोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान ईयरफोन का स्पीकर फट गया। युवक के दोनों कान जख्मी हो गया और बेहोश होकर गिर गया तो आनन-फानन में घायल अवस्था में युवक को शहर के सिद्धिविनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | पदोन्नति के बाद इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किए आदेश
- हरियाणा BJP की नई टीम का ऐलान | संगठन में बड़ा फेरबदल, 36 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां, देखें पूरी सूची
- ’91 रिसर्च प्रोजेक्ट, 58 पेटेंट और 12 नई फसल किस्में’ | मुख्यमंत्री के सामने MPUAT ने गिनाईं उपलब्धियां, किसानों के लिए गिनाए बड़े नवाचार
- अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे रूम में मिला ‘बम बनाने का ब्लूप्रिंट’ | दराज से निकले संदिग्ध दस्तावेज़ ने मचाया हड़कंप, छात्र समेत 3 से पूछताछ
- वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने ‘शब्द प्रवाह’ की पांडुलिपि संत चरणों में की समर्पित
- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज से खत्म हुआ टोल का ‘ब्रेक’ | बिना रुके कटेगा FASTag, लेकिन एक गलती पड़ सकती है भारी
- ‘नशे को कहा ना, स्वस्थ जीवन को दी हां’ | भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में 150 छात्राओं ने ली ई-प्रतिज्ञा
