धरोहर लौटाने की कीमत एक लाख | सरपंच एसीबी के जाल में फंसा

कुचामनसिटी में एसीबी की कार्रवाई, बाजवास पंचायत के सरपंच राजेंद्र प्रसाद मोयल 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, धरोहर राशि लौटाने के बदले कमीशन का आरोप।

कुचामनसिटी  

डीडवाना-कुचामन जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर ग्रामीण टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परबतसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बाजवास के प्रशासक (सरपंच) राजेंद्र प्रसाद मोयल को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सरपंच ने एक टेंडर की धरोहर राशि (सुरक्षा जमा) लौटाने के बदले कमीशन की मांग की थी।

सर्दी में सूखी तुलसी को कैसे दें नई ज़िंदगी? | घर की 3 चीजें डालते ही हफ्तों में फिर होगी हरी-भरी, जानें सही देखभाल के देसी नुस्खे

 

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार, परिवादी को ग्राम पंचायत बाजवास में वर्ष 2024-25 के दौरान सामग्री सप्लाई का टेंडर मिला था, जिसकी अवधि 31 मार्च 2025 को समाप्त हो गई। सप्लाई का भुगतान मिल चुका था, लेकिन 2 लाख रुपये की धरोहर राशि पंचायत में ही जमा रही। परिवादी ने राशि वापसी के लिए कई बार प्रार्थना पत्र और रिमाइंडर दिए, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद परिवादी ने राज सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। 27 जनवरी 2026 को धरोहर राशि तो लौटा दी गई, लेकिन इसके बावजूद सरपंच ने कमीशन के रूप में 1 लाख रुपये की अवैध मांग जारी रखी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने जाल बिछाया।

एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक अनिल कयाल के सुपरविजन और जयपुर ग्रामीण इकाई के एएसपी सुनील सियाग के निर्देशन में टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सरपंच को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी को जयपुर ले जाया गया है, जहां एसीबी महानिरीक्षक सत्येंद्र कुमार के सुपरविजन में पूछताछ जारी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सर्दी में सूखी तुलसी को कैसे दें नई ज़िंदगी? | घर की 3 चीजें डालते ही हफ्तों में फिर होगी हरी-भरी, जानें सही देखभाल के देसी नुस्खे

जिसके भरोसे थी तिजोरी, वही ले उड़ा करोड़ों | पीएनबी के सीनियर मैनेजर ने फर्जी खातों–फर्जी लोन से उड़ाए 2.69 करोड़, पुलिस तलाश में

रेल कर्मियों को बड़ा झटका | रिटायरमेंट की विदाई में क्या बदल गया? एक जांच ने सब उलट दिया

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।