जयपुर
राजस्थान सरकार ने जयपुर के आंबागढ किले (Amagarh Fort) के मंदिर में लोगों को प्रवेश की अनुमति दे दी। अनुमति मिलने के बाद राज्यसभा सांसद किरोडी मीणा की धर्मपत्नी गोलमा देवी ने अपने समर्थकों के साथ बुधवार को मंदिर में पूजा-अर्चना की। निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा (MlA Ramkesh meena ) के नेतृत्व में मीणा समुदाय के कुछ युवकों ने मंदिर से भगवा ध्वज हटा दिया था जिसको लेकर हुए विवाद के बाद पिछले महीने मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।
आपको बता दें कि मंदिर से ध्वज को हटाए जाने पर हुए विवाद के बाद किले के चारों ओर सुरक्षा के प्रबंध कड़े कर दिए गए थे। इसके बावजूद भाजपा राज्यसभा सांसद किरोडी मीणा (BJP MP kirodi lal meena ) ने सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं को धता बताते हुए किले पर पहुंच कर रविवार सुबह आदिवासी झंडा फहरा दिया था। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने किरोड़ीलाल मीणा व उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया। उनको विद्याधर नगर थाने ले जाया गया। दोपहर करीब 3 बजे किरोड़ीलाल मीणा को छोड़ा गया। भाजपा नेता ने लोगों को मंदिर में जाने अनुमति देने की मांग करते हुए सरकार को अल्टीमेटम भी दे दिया था। आखिर सरकार को इस पर झुकना पड़ा और उसने मंदिर में प्रवेश की अनुमति दे दी
इसके बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की पत्नी और कांग्रेस सरकार में मंत्री रही गोलमा देवी बुधवार सुबह आमागढ़ किले पर शिव मंदिर में पूजा करने पहुंची। उनके साथ पारंपरिक परिधान में आई महिलाएं और समाज के कुछ लोग भी शामिल थे। छात्र नेता जितेंद्र मीणा, नरेश मीणा और राजेश मीणा ने भी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान जितेंद्र मीणा ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में तय हो गया कि मीणा समाज हिंदू थे, हिंदू हैं और हिंदू रहेंगे। ये धर्म की जीत है। जो लोग पथ भ्रष्ट हो गए, जिन्होंने कल तक ये कहा था कि हम हिंदू नहीं है यह उनके मुंह पर जोरदार तमाचा है।
किरोड़ी ने किया स्वागत
सांसद किरोडी मीणा ने पूजा की अनुमति देने पर कहा कि राज्य सरकार ने लोगों की भावनाओं का आदर किया है। मीणा ने कहा कि वह भी जब जयपुर आएंगे तो मंदिर जाएंगे। वह फिलहाल दिल्ली में हैं।
मंदिर में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक जाने और पूजा करने के अनुमति
जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश ने कहा, बुधवार से लोगों को मंदिर में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक जाने और पूजा करने के अनुमति दी गई है। इस बीच भारी संख्या में पुलिस बल और अफसरों को तैनात कर दिया गया। गोलमा देवी जयपुर दिल्ली हाइवे पर सुबह 8 बजे गलतागेट पहुंची। इसके बाद शिव मंदिर के लिए रवाना हुई और पूजा-अर्चना की।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में रोटरी के नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान, सेवा प्रकल्पों को विस्तार देने का संकल्प
- बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 5% तक हो सकती है सालाना वेतनवृद्धि | सातवें राज्य वेतन आयोग का दायरा तय, केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन से लेकर पेंशन-भत्तों तक हो सकता है बदलाव
- एग्रीविजन-2026 में कृषि के भविष्य पर मंथन, युवाओं को उद्यमिता का मंत्र| उदयपुर सम्मेलन में 624 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
- रुदावल में हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ी करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र | श्रद्धालु परेशान
- भरतपुर में 16 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, माहेश्वरी मंडल समिति का आयोजन
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
