भुसावर
भुसावर की सामाजिक संस्था मुस्कान एक पहल एक बार फिर समाज में अनोखी मिसाल पेश करने जा रही है। संस्था ने 26 नवंबर को श्रीराम मैरिज गार्डन में अपने श्रवण कुमार सम्मान एवं वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन तय किया है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:05 बजे होगी।
इस समारोह की सबसे खास बात — वे बेटे-बहू, जो 70–75 वर्ष के अपने बुज़ुर्ग माता-पिता के साथ रहते हैं और उनकी सेवा में पूरे प्रेम और समर्पण से लगे रहते हैं, समाज के ये सच्चे श्रवण कुमार मंच पर सम्मानित किए जाएंगे।
मकसद साफ है— “जो घर में सेवा है, वही समाज की सबसे बड़ी संस्कृति है।”
दुबई एयरशो में बड़ा हादसा; हजारों दर्शकों के सामने भारतीय फाइटर जेट ‘तेजस’ क्रैश, देखें ये वीडियो
संस्था के सदस्य लोकेश अग्रवाल ने बताया कि इस सम्मान समारोह से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा कि आज भी श्रवण पुत्र की परंपरा जीवित है, बस पहचानने की जरूरत है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
दुबई एयरशो में बड़ा हादसा; हजारों दर्शकों के सामने भारतीय फाइटर जेट ‘तेजस’ क्रैश, देखें ये वीडियो
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
