जयपुर
भरतपुर में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड अधिकारी हंसराम कसाना (Hansram Kasana) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। ACB ने इस अधिकारी के जयपुर स्थित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है जिसमें लाखों की नकदी और करोड़ों की प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बरामद नकदी करीब 40 लाख बताई गई है।
आपको बता दें कि ACB की भरतपुर इकाई ने 29 जुलाई को भरतपुर के क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी हंसराम कसाना के दफ्तर से 1 लाख 60 हजार रुपए की नकदी बरामद कर गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के बाद अब ACB की टीम कसाना के जयपुर स्थित विला नं० 36, साउथ एक्स, टोंक रोड, जयपुर में तलाशी के लिए पहुंची, जहां करीब 40 लाख रुपए की नकदी और करोड़ों की सम्पत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा 6 करोड़ से ज्यादा लेनदेन के दस्तावेज और कई प्लॉट, विला और अन्य सम्पत्तियों के दस्तावेज मिले हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।
ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि ब्यूरो की भरतपुर इकाई को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि भरतपुर के क्षेत्रीय प्रदूषण नियन्त्रण अधिकारी द्वारा रिश्वत के रुप में भारी धनराशि ली जा रही है और उनके पास आय से अधिक सम्पत्ति है। सोनी ने बताया कि यह भी जानकारी मिली थी कि 29 जुलाई को भारी धनराशि के लेनदेन होने की संभावना है, जिस पर ब्यूरो की टीम ने उसी दिन कसाना को एक लाख 60 हजार रुपए नकदी के साथ पकड़ा था।
उस मामले की जांच के लिए जब ब्यूरो की टीम अधिकारी के जयपुर स्थित निवास पर पहुंची तो वहां उन्हें तलाशी में करीब 40 लाख रुपए की नकदी तथा 6 करोड़ से अधिक लेनदेन के दस्तावेज के अलावा कई भूखंड, विला व अन्य परिसम्पत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। उन्होंने बताया कि इन संपत्तियों की कीमत करोड़ों की है।
उन्होंने कहा कि आरोपी के अब तक ज्ञात सभी ठिकानों पर तलाशी जारी है तथा प्राप्त दस्तावेजों और चल-अचल सम्पत्तियों की कीमतों का आकलन किया जा रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जिम से बाहर कदम रखा ही था कि बरसने लगीं गोलियां, हरियाणवी यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या | शामली में सनसनी, CCTV में हत्यारों की तलाश
- पट्टा ऑनलाइन कराने का खेल, पटवारी को ACB ने घूस लेते दबोचा | वन भूमि के पट्टे के लिए मांगी थी रकम
- नामांकन से पहले बयाना में सियासी ‘खेला’! कांग्रेस के चेयरमैन ने बदला पाला, डेढ़ दर्जन पार्षद भी साथ | 50 गाड़ियों का काफिला लेकर BJP में एंट्री
- Udaipur News: ओवरटेक करते ही मचा मौत का तांडव, ट्रेलर में घुसी बस; 3 यात्रियों की सांसें थमीं… 10 घायल, तीन की हालत गंभीर | छत उड़ी, सीटें सड़क पर बिखरीं
- 2029 चुनाव से पहले युवाओं पर EC का बड़ा फोकस, 50 हजार क्लबों से जुड़ेगी ‘Gen Z-Gen Alpha’ की नई पीढ़ी | 15 लाख स्कूल, 70 हजार कॉलेज और 1,400 यूनिवर्सिटी तक पहुंचेगा अभियान
- आरजीएचएस में दवा देने में आनाकानी पड़ी भारी, 215 फार्मेसियों का टीएमएस बंद | जयपुर की 39 फार्मेसियां भी कार्रवाई की जद में, दो महीने से नहीं दे रहीं थीं दवाइयां
- रिटायरमेंट से पहले राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची शिकायत | जस्टिस मेहता की चिट्ठियों ने खड़े किए कई सवाल
