पीडब्ल्यूडी में रिश्वतखोरी का जाल बेनकाब | एसीबी ने तीन कर्मचारियों को रंगे हाथों दबोचा

दौसा 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) दौसा इकाई ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पीडब्ल्यूडी खंड लालसोट कार्यालय में डी-क्लास ठेकेदारी लाइसेंस बनवाने के नाम पर रिश्वत लेते तीन कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

10 साल की मेहनत का चमत्कार: वैज्ञानिकों ने बनाई ‘यूनिवर्सल किडनी’| अब हर ब्लड ग्रुप को लग सकेगी एक ही किडनी, बचेंगी हजारों जिंदगियां

गिरफ्त में आए आरोपी हैं —
समुन्द्र सिंह (सहायक प्रशासनिक अधिकारी),
विष्णु कुमार सैनी (चतुर्थ श्रेणी संविदाकर्मी) और
हंसराज (प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर)।

एसीबी की टीम ने तीनों को ₹6,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। यह रिश्वत परिवादी से ठेकेदारी का लाइसेंस बनवाने के एवज में मांगी गई थी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि 15 अक्टूबर को एसीबी चौकी दौसा को शिकायत मिली थी कि आरोपीगण अधिशाषी अभियंता के नाम पर ₹5,000 और ₹2,500 की अवैध मांग कर रहे हैं। शिकायत के बाद उप महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में, उप अधीक्षक नवल किशोर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

16 अक्टूबर को गोपनीय सत्यापन किया गया, जिसमें रिश्वत मांग की पुष्टि हुई। आज (17 अक्टूबर) एसीबी ने समुन्द्र सिंह को ₹3,500 लेते और विष्णु सैनी को सौंपते, जबकि हंसराज को ₹2,500 अपनी पैंट की जेब में रखते हुए पकड़ लिया। पूरी ₹6,000 की रिश्वत राशि बरामद कर ली गई है। एसीबी ने तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

CBI के जाल में फंसा DIG | घर से 5 करोड़ कैश, डेढ़ KG सोना, हीरे, 22 बेशकीमती घड़ियां और 15 संपत्तियों के कागज बरामद

10 साल की मेहनत का चमत्कार: वैज्ञानिकों ने बनाई ‘यूनिवर्सल किडनी’| अब हर ब्लड ग्रुप को लग सकेगी एक ही किडनी, बचेंगी हजारों जिंदगियां

ट्रेलर-स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत | चार दोस्तों की जलती कार में थम गईं चीखें, मौत से जूझ रहा पांचवां दोस्त

स्वदेशी ‘Mappls’ ने दी Google Maps को चुनौती | मंत्री अश्विनी वैश्णव बोले– ‘Good features… Must Try’

‘रूल मत समझाइए मुझे सब पता है’– KBC में बच्चे की बदतमीज़ी से भड़के बिग बी के फैंस | बोले– ‘संस्कार भी कोई चीज होती है!’| देखें ये वीडियो

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें