नई दिल्ली
इस महीने निवेशकों को आईपीओ से कमाई करने का अच्छा मौका मिलना वाला है। अगर आप आईपीओ के जरिए शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो फिर आपको इस महीने यानी जुलाई में कई मौके मिलने वाले हैं, क्योंकि जुलाई में करीब 10 आईपीओ लॉन्च होने के लिए कतार में हैं। इसके जरिए कंपनियां लगभग 18 हजार करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में हैं। दरअसल, जुलाई में कुल 10 आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं। जून महीने में कुल 5 कंपनियों के IPO लॉन्च हुए थे।
आपको बता दें कि सितंबर 2010 में 15 कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हुए थे। वहीं सितंबर 2020 में 8 कंपनियों ने 7,128 करोड़ रुपए और इस साल मार्च में 9 कंपनियों ने 6,081 करोड़ रुपए जुटाए थे। अब इस जुलाई का यह महीना IPO से गुलजार रहने वाला है।
जुलाई में जिन कंपनियों का ऑफर आएगा वे GR Infra, क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, विजया डायग्नोस्टिक सेंटर, नुवोको विस्टास कॉरपोरेशन, आधार हाउसिंग फाइनेंस, श्रीराम प्रॉपर्टीज, सेवन आइलैंड्स शिपिंग और एमी ऑर्गेनिक्स हैं। जोमाटो, आदित्य बिड़ला सन लाइफ, AMC और रोलेक्स रिंग्स सहित कम से कम 20 कंपनियों ने IPO लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर के पास डॉक्यूमेंट जमा कराए हैं। इन कंपनियों का 40,000 करोड़ रुपए से अधिक हासिल करने का टारगेट है। इनके IPO इसी वर्ष आने की उम्मीद है।
इस महीने का पहला IPO इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड (GRIL) का 7 जुलाई को ओपन हो रहा है। इसका प्राइस बैंड 828 से 837 रुपए रखा गया है। इस महीने जोमैटो का सबसे बड़ा इश्यू होगा। जोमैटो 8,250 करोड़ रुपए का IPO ला रहा है। यह फूड डिलीवरी कंपनी है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है किकई कंपनियां अपने क्षेत्र की बाजार लीडर है। ऐसे में उसके आईपीओ के प्रति रुझान तगड़ा रहने वाला है। फिर भी निवेशक किसी भी कंपनी के आईपीओ में निवेश करने से पहले उस कंपनी की कारोबारी स्थिति और वित्तीय हालत का आकलन जरूर करें।
इसके अलावा ग्लेनमार्क लाइफ साइसेंस IPO के जरिए 1,800 करोड़ रुपए, क्लीन साइंस 1,500 करोड़ रुपए, उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक 1,350 करोड़ रुपए, कृष्णा डायग्नोस्टिक 1,200 करोड़ रुपए, श्रीराम प्रॉपर्टीज 800 करोड़ रुपए, रोलेक्स रिंग्स 600 करोड़ रुपए और तत्व चिंतन फॉर्मा 500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है।
यह होता है IPO
जब भी कोई कंपनी शेयर मार्केट में पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) कहा जाता है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
- रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ
- झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूल रहा था घूस: हेड कांस्टेबल और दलाल चढ़ा ACB के हत्थे
- जिस फैसले का वर्षों से इंतजार था: राजस्थान सरकार ने सेवा नियमों में किए 4 बड़े बदलाव, क्या कर्मचारियों को मिलेगी राहत?
- पूर्व IPS को पहले खिलाई मिठाई, फिर सीढ़ियों पर बुलाकर बरसाए थप्पड़, ‘टिकट चोर’ के नारों के बीच फटे कपड़े | टिकट विवाद ने कांग्रेस में मचा दिया बवाल; देखें वीडियो
- रसामृत कृष्ण: जब ‘मैं’ का कारागार टूटे और मन कृष्णमय हो जाए
