भरतपुर
रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय, भरतपुर में “सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती” के अवसर पर राष्ट्रीय और जन सुरक्षार्थ श्रद्धांजलि स्वरूप 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रिटायरमेंट से 7 दिन पहले खुला राज | 32 साल से फर्जी डिग्री पर पढ़ा रहा था शिक्षक
100 मीटर दौड़ में गौरा कुन्तल प्रथम, शिवानी द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं।
200 मीटर दौड़ में नेहा प्रथम, वीनेश द्वितीय और रूचि तृतीय स्थान पर रहीं।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा ने सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए और अपने संबोधन में सरदार पटेल के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए अखंड भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया।
इस अवसर पर एन्टी टोबेको प्रकोष्ठ प्रभारी श्री जयराम, डॉ. भरतभूषण, सुश्री अंशुलता बंसल सहित संकाय सदस्य डॉ. करूणा गौर, डॉ. निशा गोयल, डॉ. अंजु पाठक, डॉ. लालाशंकर गयावाल, डॉ. कविता आचार्य, श्रीमान सिंह मीणा, सुश्री पुनिता खंडूरी एवं छात्राएं मौजूद रहीं।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
रिटायरमेंट से 7 दिन पहले खुला राज | 32 साल से फर्जी डिग्री पर पढ़ा रहा था शिक्षक
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
