जयपुर / दौसा
राजस्थान (Rajasthan) में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटों में हुई अत्यंत भारी बारिश के चलते जयपुर (Jaipur) और दौसा (Dausa) जिलों में सोमवार 25 अगस्त और मंगलवार 26 अगस्त को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
जयपुर जिले में यह आदेश जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी द्वारा जारी किया गया। वहीं, दौसा में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिन की छुट्टी घोषित की है।
दौसा में सबसे अधिक 385MM बारिश
राज्य के कई जिलों में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। दौसा में सबसे अधिक 385MM बारिश दर्ज की गई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
अन्य जिलों की बात करें तो अलवर, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक में अतिभारी बारिश, जबकि उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, भरतपुर, नागौर और अजमेर में कहीं-कहीं भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
प्रशासन ने भारी बारिश के चलते जलभराव, नदी-नालों में उफान और बिजली गिरने जैसी आपदाओं से सतर्क रहने की अपील की है। स्कूलों में छुट्टी के बावजूद बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
नोट: मौसम विभाग की चेतावनी और हालात को देखते हुए अवकाश बढ़ाया भी जा सकता है। प्रशासन की अगली घोषणा पर नजर बनाए रखें।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
80 हजार की मांग का हुआ भंडाफोड़ | वन अधिकारी और वनपाल 20 हजार एडवांस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
बिहार में सड़क पर मौत का तांडव | ट्रक से कुचले गए गंगा स्नान से लौट रहे 8 श्रद्धालु, 7 महिलाएं शामिल
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
