पॉक्सो के आरोपी गब्बर सिंह की मौत ने भरतपुर पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उद्योग नगर थाने की हवालात में शुक्रवार सुबह गब्बर कंबल से फांसी पर झूलता मिला। पुलिस इसे सुसाइड बता रही है। परिजनों का सीधा आरोप है — ‘पुलिस ने मारकर लटकाया।’
गब्बर तीन दिन पहले पॉक्सो केस में गिरफ्तार हुआ था। शुक्रवार सुबह घरवालों को पुलिसवालों ने आकर बताया — ‘तुम्हारे बेटे ने खुदकुशी कर ली।’ इतना सुनते ही परिवार थाने पर टूट पड़ा। थाने के बाहर हंगामा, बेरिकेड्स पर जाम लगाने की कोशिश। गुस्साई भीड़ का दावा है कि — गब्बर की मौत हादसा नहीं, हत्या है।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक की मां थाने में बेसुध होकर गिर पड़ी। इंसाफ की मांग करती रही, पुलिसवालों पर उंगली उठाती रही। एएसपी सतीश यादव का कहना है — ‘मामले की जांच होगी। तभी सच सामने आएगा।’
सवाल वही —
पॉक्सो आरोपी गब्बर सिंह ने वाकई खुदकुशी की… या पुलिस हिरासत में उसकी हत्या हुई?
किसे छिपाने की कोशिश हो रही है थाने की चारदीवारी के पीछे?
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें