भुसावर (बृजेन्द्र व्यास)
भारत विकास परिषद की भुसावर शाखा की ओर से रविववार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तेरहवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान करने के लिए 37 व्यक्तियों द्वारा पंजीकरण करवाया गया, जिनमें से 34 रक्तदाताओं के रक्त का संग्रहण किया गया।
प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल ने बताया कि रक्तदान शिविर प्रभारी नीरज शर्मा व देवकीनंदन सोनी के नेतृत्त्व में शाखा की ओर डा. राजश्री मनीष मलिक के सौजन्य से आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ वैर विधायक बहादुरसिंह कोली के मुख्य आतिथ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डा. राजकुमार गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य तथा शाखा अध्यक्ष मनीष मित्तल की अध्यक्षता में भारत माता व स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ किया गया। शिविर में राजकीय आर.बी.एम अस्पताल, भरतपुर की ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम डा. नरेश सिंह, विष्णु, नितेश, राहुल, उमेश, हरेन्दर व वीरेन्द्र ने रक्तदाताओं से रक्त का संग्रह किया।
शिविर में 34 यूनिट रक्तदान रक्तदाताओं की ओर से किया गया और रक्तदान करने वाले अजय यदुवंशी, भीमसिंह पाण्डेय, शशि शर्मा, रणजीत, विमल, रोहित, तनु सिंघल, हितेश, ताराचंद, मीना मित्तल, दीपक सोनी, भाषांक, आयुष, नंदकिशोर, नीरज, मोहन जोशी, भूपेंद्र, लोकेश, अमित, दिलीप आदि सभी 34 रक्तवीरों को दुपट्टा पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष मनीष मित्तल, सचिव डा. विजय पहाडिया, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल, देवकीनंदन सोनी, नीरज शर्मा, ताराचंद गोयल, मनीष मलिक, हेमन्त पाण्डेय, दिलीप सिंघल, अमित सिंघल, बृजेश जिंदल, पुष्कर पाण्डेय, अशोक शर्मा, चंद्रप्रकाश आर्य, शेर सिंह सैनी, वीना गोयल, राजश्री मलिक, भरत गर्ग, दिलीप मित्तल, निशांक सोनी और भुसावर अस्पताल के शेखचंद, अनिल सोनी आदि मौजूद रहे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
राजस्थान में पार्षदों की बल्ले-बल्ले, बढ़ गए भत्ते | जानिए सरकार ने कितने बढ़ाए भत्ते
भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: अब 12 पहियों वाले छोटे लेकिन ताकतवर इंजन से दौड़ेंगी ट्रेनें
हिमाचल में शिक्षा विभाग हुआ दो हिस्सों में विभाजित, सरकार ने बताए ये फायदे
अब डिग्री के लिए जरूरी होगा IKS, UGC का नया नियम छात्रों के लिए बड़ी शर्त
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
