भरतपुर
जिला क्रिकेट संघ द्वारा भरतपुर में प्रथम बार पधारे राजस्थान सॉफ्टबॉल संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम नकवी और सचिव राजवीर सिंह का एक निजी होटल में संघ के सचिव शत्रुघन तिवारी और उनकी टीम के द्वारा साफा बांधकर व दुपट्टा पहन कर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
PNB का नया घोटाला: क्या बैंकिंग सिस्टम में सुधार की जरूरत है?
इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि भरतपुर के सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों को किसी भी सुविधा की कमी नहीं आने देंगे और ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी भरतपुर जिले से राज्य की टीम में प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान करेंगे। नव निर्वाचित सचिव राजवीर सिंह ने भी कहा कि भरतपुर के खिलाड़ियों को ज़्यादा से ज़्यादा राजस्थान सॉफ्टबॉल की टीमों में आने का मौक़ा मिलेगा।
समारोह के दौरान जिला क्रिकेट संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु लोहिया ने सभी का आभार व्यक्त किया और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। समारोह के दौरान पूर्व राजस्थान सॉफ्टबॉल संघ के सचिव प्रीतम तंवर व जिला सॉफ्टबॉल संघ करौली के सचिव सियाराम चौधरी एवं जिला सॉफ्टबॉल संघ भरतपुर के कोषाध्यक्ष दुष्यंत निर्माण, जयपुर सॉफ्टबॉल के सदस्य साहिल कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु लोहिया व सदस्य बीनू सिंह, नाहर सिंह, अवदेश सिंह, देवेंद्र कुमार, सूरज शर्मा, लंकेश सियाराम, नरेश खत्री, प्रेम सिंह, रूपेंद्र मोहन, गौरव फौजदार आदि उपस्थित रहे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
PNB का नया घोटाला: क्या बैंकिंग सिस्टम में सुधार की जरूरत है?
PNB में सामने आया ₹270 करोड़ का नया घोटाला, शेयरों में हलचल, निवेशकों के उड़ाए होश
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
