भरतपुर
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन भरतपुर शाखा ने अपना 8वां स्थापना दिवस काली बगीची स्थित गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर मनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल ने महासम्मेलन के संस्थापक स्व. रामदास अग्रवाल का स्मरण करते हुए कहा कि रामदास जी द्वारा रोपा गया वैश्य समाज का अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन रूपी यह पौधा वट वृक्ष बन चुका है। अग्रवाल ने कहा कि देश ही नहीं इस वृक्ष की शाखाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैल चुकी हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी इस संगठन ने पीड़ित लोगों की सेवार्थ कई कार्य किए।
इस दौरान अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, जिला महामंत्री अनिल लोहिया, ललित माहेश्वरी, रविकांत गुप्ता, संतोष खंडेलवाल, तरूण गोपालिया, डॉ.अंकित बंसल, डॉ.प्रतीक बंसल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। गोशाला संचालक बंटी प्रधान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- अब AI बताएगा कौन बनेगा अगला स्टार | श्रेयस अय्यर जुड़े इस क्रिकेट प्लेटफॉर्म से, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा मौका
- केक नहीं, पेड़ लगाओ | MPUAT के छात्रों को मिला पर्यावरण बचाने का अनोखा मंत्र, जन्मदिन पर वृक्षारोपण का आह्वान
- मीटर उठा ले गए, फिर मांगे 25 हजार | ACB ने रिश्वत के खेल का किया ‘पावर कट’, JVVNL के AEN समेत दो गिरफ्तार
- रेगिस्तान में पानी बचाने की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान | एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह धाकड़ को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- चार रंग के डिब्बों से बदलेगी सफाई की तस्वीर | उच्चैन कन्या कॉलेज में पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत, छात्राओं ने ली हरियाली और स्वच्छता की शपथ
- RBI का दांव और रुपये की छलांग | एक फैसले ने डॉलर के सामने 50 पैसे मजबूत कर दी भारतीय करेंसी | रेपो रेट को लेकर ये हुआ फैसला
