सहरसा
बिहार के सहरसा में एक परिवार पर प्राकृतिक आपदा कहर बनकर आई। सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के बच्चों और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड की सरोजा पंचायत स्थित चकमाका पावर हाउस के पास की है। मृतक बच्चे की वृद्ध महिला रिश्ते में दादी लगती थी। इनके साथ गए दो बच्चे जख्मी होकर इलाजरत हैं।दोपहर में महिला अपने परिवार के 6 बच्चों के साथ मूंग तोड़ने खेत पर गई थी, तभी अचानक खेत में ठनका गिर गया और महिला समेत 6 बच्चे इसकी चपेट में आ गए। 4 बच्चों और महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे बुरी तरह झुलस गए।
दोपहर करीब दो बजे आई तेज आंधी बारिश के बीच तेज आवाज व चमक के साथ आवाज कर रही आकाशीय बिजली से बचने के लिए बुजुर्ग महिला (दादी) सभी बच्चे के साथ निकटवर्ती एक आम के गाछी में शरण ली। लेकिन ईश्वर को कुछ और मंजूर था जिस आम के पेड़ नीचे सभी शरण लिए थे उसी पर ठनका गिर गया, हालांकि सभी ने बचने के लिए भागने का प्रयास किया पर ठनका की चपेट में आ गए। धीरे-धीरे एक-एक कर सभी ठनका की चपेट में आकर बगल के मूंग के खेत में गिरते चले गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों की हालत गंभीर है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
मृतकों की पहचान फुलो राय की माता भगिया देवी (68), सुरेंद्र राय की बेटी मंजन कुमारी (14), वीरेंद्र राय की बेटी विमल कुमारी (13) व मनीषा कुमारी (12) और सकरा गांव निवासी लाल सिंह के पुत्र बादल कुमार (10) के रूप में हुई है। बादल दो दिन पहले अपने मौसा वीरेंद्र राय के घर आया था। वहीं, घायल दोनों भी बच्चे इसी परिवार के हैं।
परिवार वालों का कहना था कि करीब 10 दिन पहले ही मूंग की फसल पक चुकी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण खेत में मूंग तोड़ने के लिए नहीं जा रहे थे। सोमवार को काफी कड़ी धूप निकली थी, जिसके बाद भगिया देवी बच्चों के साथ मूंग तोड़ने खेत गई। इसी दौरान अचानक बारिश होने लगी, जब तक भगिया देवी बच्चों को लेकर छिपने के लिए कहीं जातीं तब तक वज्रपात हो गया। इसमें भगिया देवी और 4 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
बलवाहाट ओपी प्रभारी गुड्डू कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील है कि मौसम विभाग हर दिन मौसम को लेकर अलर्ट जारी करती है। लोग इसे ध्यान से सुनें और खराब मौसम की भविष्यवाणी पर अपने घरों से बिल्कुल नहीं निकलें।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- वैर में चुनावी बिसात बिछी, इस बार किसके सिर सजेगा पालिका अध्यक्ष का ताज?
- 44 साल तक अदालतों में अटका हत्या का मामला, अब 70 साल के आरोपी को मिली राहत | सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ऐसी देरी न्यायिक व्यवस्था की विफलता
- बढ़ते ही जाना है…
- 600 बेड का अस्पताल, नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज… जयपुर में माहेश्वरी समाज का बड़ा हेल्थ मिशन
- लिफाफा नहीं बचा पाया पेपर, सुई से छेद, अंदर गया कैमरा और बिक गया 11 हजार में सवाल | प्रोफेसर के पेपर लीक का हैरान करने वाला खेल
- स्कूल में सियासत पर ABRSM का वार—‘शिक्षा के मंदिर को अखाड़ा नहीं बनने देंगे’ | महासंघ ने बाहरी दखल पर उठाए सवाल
- रथ 552 दिन चला… बिल 2,548 दिन का, बाकी 2,000 दिनों का पैसा कहां गया? NHM घोटाले में IAS समेत 5 पर 5,000 पन्नों की चार्जशीट
- 4 साल से छोटे बच्चों के लिए अब ये कॉम्बिनेशन दवाएं नहीं | सरकार ने क्यों लगाई रोक, जानिए वजह
- RGHS में ज्यादा क्लेम का खेल? 238 मरीजों के 479 केस जांच के घेरे में | 50 अस्पताल और 60 डॉक्टरों की भूमिका पर नजर, एक बीमारी के नाम पर 3-4 बार बुलाया
- भारतीय शोधकर्ताओं की बड़ी उपलब्धि: बना दुनिया का पहला GenAI प्लेटफॉर्म | DNA में छिपे सुरागों से तलाशेगा कैंसर की संभावित वजह
