दौसा
भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर दौसा जिला कार्यशाला पर हुई कार्यशाला में 500 या 1000 से ज्यादा सदस्य बनाने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भाजपा का पटका पहना कर अभिनंदन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता दौसा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा ने की।
इस अवसर पर कार्यशाला के मुख्य वक्ता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों को जो लक्ष्य आवंटन किया गया था वह भाजपा कार्यकर्ता की सक्रिय रूप से भागीदारी निभाते हुए राजस्थान में सदस्यता अभियान में शीर्ष 15 जिलों में स्थान बनाकर दौसा जिले ने कीर्तिमान स्थापित किया है। अब सभी कार्यकर्ता मेहनत से सदस्यता अभियान पर कार्य करते हुए राजस्थान के टॉप 10 जिलों में स्थान हासिल करना का प्रयास करेंगे।
मोतीलाल मीणा ने कहा कि दौसा जिले के कुल 1 लाख 20000 सदस्य बने हैं। शेष समय में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिल कर सक्रिय सदस्य अभियान के साथ-साथ साधारण सदस्य भी बनाएं। सभी वर्गों से युवा, महिला, किसान, मजदूर, दुकानदार सहित समाज के सभी वर्गों को स्पर्श कर बनाए जाएंगे। भाजपा प्रत्येक मंडल पर सभी वर्गों से सभी समाजों से सक्रिय सदस्य बनाएगी। साथ ही प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य या निश्चित है।
इस जज ने कर दिया ऐसा कांड, वीडियो वायरल हुआ तो चली गयी नौकरी

भाजपा जिला संगठन प्रभारी संजय नरूका ने भाजपा मोर्चों व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं से भी दिए हुए लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्तूबर से शुरू होगा। इस अभियान में जिन कार्यकर्ताओं ने अपने रेफरेंस कोड से 100 सदस्य बनाने पर सक्रिय सदस्यता मिलेगी। सक्रिय सदस्यता अभियान 25 अक्टूबर तक चलेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य होंगे, जो अपने बूथ में कम से कम 100 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। वे सक्रिय सदस्य ही भविष्य में मंडल या जिला पदाधिकारी होंगे। एक से पांच नवंबर तक सक्रिय सदस्यों की जांच मंडल के सक्रिय सदस्यता अभियान के सहयोगी करेंगे। उसके बाद जिला कार्यालय में सदस्यता पत्रावली जिलाध्यक्ष व सक्रिय सदस्यता अभियान संयोजक को सौंपेंगे।
कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री रवि पालीवाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शंकर शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रतन तिवारी, जिला महामंत्री हरकेश मटलाना, जिला उपाध्यक्ष घमंडी मीणा, उर्मिला जोशी, मंजूलता जाटव, मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद गुर्जर, अशोक शर्मा, रंगलाल मीणा, अर्जुन सिंह लवाण, महेंद्र तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, पार्षद पूरण सैनी, विपिन वाल्मीकि, शाहिद आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
राजस्थान में न्यायिक अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट
इस जज ने कर दिया ऐसा कांड, वीडियो वायरल हुआ तो चली गयी नौकरी
राजस्थान में 99 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले | यहां देखें पूरी लिस्ट
राजस्थान में फिर हुए RPS अफसरों के तबादले | यहां देखें लिस्ट
राज्य के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, सीएम ने किया बोनस का ऐलान
NPS New Guidelines: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने जारी की NPS Pension के लिए नई गाइडलाइन
रतन टाटा के बाद Noel Tata बने टाटा ग्रुप के नए चेयरमैन, जानिए इनके बारे में सबकुछ
प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों की निगरानी के लिए सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम
ग्रामीण बैंक कर्मियों की पेंशन को लेकर बड़ी खबर, वित्त मंत्रालय ने जारी किए ये निर्देश
वर्ष-2025 के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश घोषित | यहां देखें पूरी लिस्ट
अब IRMS नहीं, UPSC से होगी रेलवे में अफसरों की भर्ती | केंद्र सरकार ने इसलिए किया ये फैसला
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें