भरतपुर के चेतन शर्मा का अंडर-23 सी.के नायडू ट्रॉफी के लिए राजस्थान की टीम में चयन 

भरतपुर 

बीसीसीआई द्वारा 13 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश में आयोजित की जा रही अंडर-23 कर्नल सी.के नायडू ट्रॉफी के लिए भरतपुर जिले के राइट आर्म फ़ास्ट बॉलर चेतन शर्मा का राजस्थान की 15 सदस्यीय टीम में चयन हुआ है।

प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों की निगरानी के लिए सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुधन तिवारी ने बताया कि चेतन का चयन पहले दो मैच के लिए किया गया है। पहला मैच 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश में होगा तथा दूसरा मैच 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक k .L सैनी स्टेडियम जयपुर राजस्थान में आयोजित होगा। चेतन ने पिछले दिनों अंडर-19 इंडिया से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के ख़िलाफ़ की गई बेहतरीन परफॉरमेंस एवं पूर्व में आरसीए द्वारा आयोजित की गई राज्यस्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता आदि में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अंडर-23 कर्नल सी.के नायडू ट्रॉफी के लिए राजस्थान की टीम में चयन हुआ है।

सचिव ने यह भी बताया कि चेतन शर्मा पूर्व में अंडर-19 इंडिया की टीम में भी खेल चुके हैं। चेतन के चयन पर जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के कार्यालय पर मिठाई बांटी गई और एक दूसरे पदाधिकारियों को माला पहनाकर हर्ष व्यक्त करते हुई उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह, उपाध्यक्ष विष्णु लोहिया और अजय कुमार शर्मा संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी, वीनू सिंह, मंगल सिंह , त्रिलोकीनाथ शर्मा, अवदेश खटाना, देवेंद्र सिंह कालू, रूपेन्द्र मोहन तथा चयनकर्ता नरेश खत्री, सूरज शर्मा, प्रेम सिंह और लंकेश सियाराम, पंकज गोयल एवं वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया तथा भारी संख्या में साथी खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Ratan Tata Passes Away: भारत ने खो दिया अपना ‘रतन’, 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन, शोक में डूबा देश

रूप कंवर सती कांड: 37 साल बाद आया फैसला, सभी 8 आरोपी बरी, बताई ये वजह | पति की चिता में जलाई गई थी 18 साल की युवती

ग्रामीण बैंक कर्मियों की पेंशन को लेकर बड़ी खबर, वित्त मंत्रालय ने जारी किए ये निर्देश

वर्ष-2025 के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश घोषित | यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रदेश के 25 सरकारी महाविद्यालयों में नवीन संकाय और विषय खोलने की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कुल 167 पदों का भी सृजन | देखें पूरी लिस्ट

अब IRMS नहीं, UPSC से होगी रेलवे में अफसरों की भर्ती | केंद्र सरकार ने इसलिए किया ये फैसला

इस सरकारी यूनिवर्सिटी में निकली प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों की बम्पर भर्ती | इस डेट से करें अप्लाई

राजस्थान में महिला RAS अफसर की डेंगू से मौत, 22 दिन से चल रहा था इलाज

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत | NPS से जुड़ा हुआ है मामला

सरकार ने तय की GPF की दरें, अक्टूबर-दिसंबर इतना मिलेगा इंटरेस्ट

अब ना फटेंगे बादल और ना मचेगी बाढ़ से तबाही | मोदी सरकार ने बनाया ये एक्शन प्लान, वैज्ञानिकों ने शुरू किया काम

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें