जोधपुर
पाली जिले में एक ग्राम विकास अधिकारी ने प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर में तीन आवासीय पट्टे बनाने के एवज में 1.80 लाख की घूस मांग ली। ACB ने उसे चालीस हजार लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तार ग्राम विकास अधिकारी का नाम मुकेश पुत्र भंवरूराम माली है और वह पाली जिले की जैतारण तहसील में नियुक्त है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उप महानिरीक्षक कैलाशचन्द्र बिश्नोई ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारीमुकेश ने प्रशासन शहरों के संग शिविर में तीन आवासीय पट्टे बनाने की एवज में 60 हजार रुपए प्रति पट्टे की हिसाब से रिश्वत मांगी थी और फिर 1.20 लाख रुपए लेने पर सहमत हुआ था।
प्रति पट्टा के 60 हजार रुपए मांगे, फिर 40 हजार पर सहमत
बिश्नोई ने बताया कि जैतारण तहसील में अमरपुरा गांव निवासी सत्यनारायण पुत्र हीराराम की शिकायत थी कि बाड़े में पत्नी रामदेवी व पुत्र दिनेश के नाम से तीन पट्टे बनवाने के लिए प्रशासन शहरों के संग शिविर में आवेदन किया था। ग्राम विकास अधिकारी मुकेश ने साठ हजार रुपए प्रति पट्टा के हिसाब से रिश्वत मांगी थी। 19 नवम्बर को गोपनीय सत्यापन कराया गया। जिसमें आरोपी 40 हजार रुपए प्रति पट्टा के हिसाब से 1.20 लाख रुपए लेने पर सहमत होने की पुष्टि हुई।
इस बीच, बुधवार को परिवादी रिश्वत देने के लिए ग्राम विकास अधिकारी के पास गया और बतौर पहली किस्त 40 हजार रुपए दिए। तभी एसीबी पाली द्वितीय के उपाधीक्षक महिपाल ने दबिश देकर ग्राम विकास अधिकारी मुकेश पुत्र भंवरूराम माली को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बैग से रिश्वत राशि जब्त की गई। उसके पास ग्राम पंचायत अमरपुरा के ग्राम विकास अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
