जयपुर/ नई दिल्ली | नई हवा ब्यूरो
राजस्थान में हाल ही में हुए पंचायत चुनावों की रार कांग्रेस में अब और बढ़ गई है। अब पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट खेमे (Sachin Pilot) के चाकसू विधायक वेद सोलंकी (Ved Solanki) ने मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे के लोगों की ओर से की गई गड़बड़ियों को पोटली मई सबूतों के पार्टी के आलाकमान के समक्ष प्रस्तुत कर दी हैं।
वेद सोलंकी अपनी सबूतों को पोटली लेकर दिल्ली पहुंच गए थे, लेकिन वहां उनकी राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अजय माकन से मुलाकात नहीं हो पाई तो उन्होंने अपने सारे सबूत जरिए ई -मेल आलाकमान को प्रस्तुत कर दी है।
आपको बता दें कि जयपुर जिला प्रमुख के चुनाव में बहुमत के बावजूद कांग्रेस हार गई थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा नेचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की इस हार का ठीकरा पायलट खेमे के विधायक वेद सोलंकी पर फोड़ते हुए आलाकमान को सोलंकी के खिलाफ एक्शन लेने की सिफारिश कर दी थी। लेकिन आलाकमान कोई एक्शन ले पाता उससे पहले ही सोलंकी अपने शिकायतों का पुलंदा लेकर समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंच गए। अब वेद प्रकाश सोलंकी ने भी आरोप लगाने वाले लोगों के खिलाफ ही प्रदेश प्रभारी अजय माकन को सबूतों के साथ रिपोर्ट पेश की है।
वेद प्रकाश सोलंकी पिछले 2 दिन से दिल्ली में मौजूद हैं लेकिन दिल्ली में उनकी किसी भी नेता कोई मुलाकात नहीं हुई है। प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी दिल्ली से बाहर हैं जिसके चलते वेद प्रकाश सोलंकी ने आरोप लगाने वाले नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर माकन को ईमेल कर अपना पक्ष रखा है। उसमें पुष्कर के जगत होटल में हुई भाजपा की बाड़ाबंदी की तस्वीरें भी हैं जिनमें महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कविता गुर्जर और ब्लॉक अध्यक्ष गंगा राम मीणा के बेटे लोकेश मीणा मौजूद हैं।
दरअसल यह पुष्कर के जगत होटल में बाड़ाबंदी चाकसू पंचायत समिति को लेकर भाजपा ने की थी। प्रदेश प्रभारी को अपनी रिपोर्ट में वेद सोलंकी ने लिखा है कि सोनू लोधा और मुकेश मीणा जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की थी वो इस बाड़ाबंदी में मौजूद थे और कविता गुर्जर लोकेश मीणा के साथ मौजूद थीं।
पूर्व विधायक का वीडियो भी किया पेश
विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने प्रदेश प्रभारी अजय माकन को चाकसू से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रकाश बैरवा का वीडियो भी मेल से भेजा है, जिसमें प्रकाश बैरवा वेद सोलंकी के प्रत्याशियों को हराने की बात कह रहे हैं। तो वहीं सोलंकी होटल के बिल और कांग्रेस के नेताओं की भाजपा नेताओं से बातचीत के कॉल डिटेल भी आलाकमान को भेजे हैं।
सोलंकी को कंधों पर उठाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस के जयपुर जिला प्रभारी गोविंद मेघवाल की ओर से जिस वीडियो और फोटो को लेकर आलाकमान को रिपोर्ट भेज गई है। उसका भी जवाब सोलंकी ने दिया है। गोविंद मेघवाल ने वेद सोलंकी को कंधों पर उठाने वाली फोटों को लेकर रिपोर्ट भेजी थी कि भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सोलंकी को कंधों पर बैठा रखा है और भाजपा जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। इस फोटो पर सोलंकी ने प्रदेश प्रभारी को ईमेल करते हुए लिखा कि जिन लोगों ने उन्हें कंधे पर उठा रखा था वो कांग्रेस के नगर पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा और चाकसू उपज मंडी के चेयरमैन हरि नारायण चौधरी हैं, लेकिन जानबूझकर उन्हें जिला प्रमुख के चुनाव में हार के लिए टारगेट किया जा रहा है।
जिला प्रमुख की हार के बाद जयपुर देहात महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कविता गुर्जर और चाकसू के ब्लॉक अध्यक्ष गंगा राम मीणा ने कांग्रेस के जिला प्रभारी गोविंद मेघवाल के समक्ष सोलंकी पर बड़े आरोप लगाए थे। कविता मीणा ने सोलंकी पर पैसे लेकर काम करने और टिकट बंटवारे में पैसे मांगने के आरोप लगाए थे तो वहीं गंगाराम मीणा ने साफ कहा था कि जिला परिषद के जिन 2 सदस्यों को भगा ले जाने के आरोप उन पर लगे हैं वो तो उन्हें जानते तक नहीं हैं। दोनों जिला परिषद सदस्य वेद सोलंकी के लोग हैं।
यह था मामला
जयपुर जिला प्रमुख के चुनाव में बहुमत के बावजूद कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था क्योंकि चाकसू-फागी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य चुनी गई रमा देवी चौपड़ा अचानक भाजपा में शामिल होकर भाजपा की तरफ से जिला प्रमुख की प्रत्याशी बन गई थीं तो वहीं कांग्रेस के टिकट पर जिला परिषद सदस्य चुने गए जैकी टाटीवाल ने भी पाला बदलते हुए भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर दी थी, जिससे कांग्रेस प्रत्याशी को एक वोट से हार का सामना करना पड़ा था। इस पर प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने रिपोर्ट तलब की थी। जिस पर जयपुर के कांग्रेस प्रभारी गोविंद मेघवाल और चुनाव पर्यवेक्षक मुमताज मसीह ने हार के लिए वेद सोलंकी को जिम्मेदार बताते हुए आलाकमान को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की सिफारिश की थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
