Teacher Recruitment
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे टीजीटी टीचर्स के लिए अच्छी खबर है।ओडिशा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने टीजीटी (TGT) और तेलुगू टीचर्स की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 6720 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें 3136 पद टीजीटी आर्ट्स, 1842 पद टीजीटी साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स), 1717 पद टीजीटी (केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी) के लिए हैं। 25 पोस्ट तेलुगू भाषा के लिए हैं।
4 सितंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
नोटिफिकेशन के मुताबिक टीजीटी शिक्षक भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट dseodisha.in पर जाकर 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विभाग की तरफ से यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
- कुल भर्ती- 6720 पद
- टीजीटी आर्ट्स- 3136 पद
- टीजीटी साइंस (PCM)- 1842 पद
- टीजीटी साइंस (CBZ)- 1717 पद
- तेलुगू टीचर- 25 पद
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा से जुड़ी अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।
शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त विवि से संबंधित विषय में बैचलर डिग्री मिनिमम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ होनी चाहिए। वहीं, सांइस विषयों के लिए बीटेक करने वाले भी अप्लाई कर सकते हैं। तेलुगू शिक्षक के लिए मिनिमम 50 फीसदी अंकों के साथ बैचलर होना चाहिए. इसमें एक विषय के रूप में तेलुगू होनी जरूरी है। अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
