जयपुर
टोक्यो पैरालिंपिक में राजस्थान के तीन खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इनाम की घोषणा की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर अवनि लेखरा को स्वर्ण जीतने पर 3 करोड़, देवेंद्र झाझड़िया के सिल्वर जीतने पर 2 करोड़ और सुन्दर सिंह गुर्जर को कांस्य पदक जीतने पर 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की।
तीनों खिलाड़ियों को पहले से ही राज्य सरकार के वन विभाग में एसीएफ के पद पर नियुक्ति दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीनों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है, हमें उन पर बेहद गर्व है।
अवनि लेखरा ने राइफल शूटिंग में सटीक निशाना लगाकर गोल्ड मेडल जीता है। चूरू के पैरालिंपिक जेवलिन थ्रोअर देवेंद्र झाझड़िया ने सिल्वर मेडल जीता है। करौली जिले के सुंदर सिंह गुर्जर ने पुरुष जेवलिन थ्रो इवेंट ब्रॉन्ज पदक जीता है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अवनि लेखरा को गोल्ड जीतने पर शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर लिखा है कि शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स में पहली बार गोल्ड जीतने पर जयपुर की अवनि लेखरा को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। महिला 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा के SH-1 फाइनल मुकाबले में उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस देकर इतिहास रच दिया।
ये उपलब्धि रही है इन खिलाड़ियों की
उल्लेखनीय है कि जयपुर की अवनि ने पैरालंपिक में के क्वालीफिकेशन राउंड में 21 शूटर में सातवें स्थान पर रहकर फाइनल में अपनी एंट्री पक्की कर ली थी। आज अवनी ने 60 सीरीज के छह शॉट के बाद 621.7 का स्कोर बनाया। यह शीर्ष आठ निशानेबाजों में श्रेष्ठ था। इस इवेंट में अवनि को गोल्ड जीतकर देशवासियों का भी दिल जीत लिया।
वहीं, जेवलिन थ्रो इवेंट में चूरू के देवेंद्र झाझड़िया ने 64.35 मीटर और सुंदर सिंह ने 64.01 मीटर दूर भाला फेंककर क्रमश: रजत और कांस्य पदक अपने नाम किये हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनकी हौसला अफजाई करते हुए बधाई दी है। पैरालंपिक में इस बार भारतीय दल में राजस्थान के 6 खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों के घरों और उनके शहरों में पटाखे छोड़े गए और लोगों ने जमकर जश्न मनाया जा रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
