भरतपुर
खण्डेलवाल महिला मण्डल का तीज महोत्सव, सलोनी ने जीता तीज क्वीन का खिताब
खण्डेलवाल महिला मण्डल भरतपुर के तीज महोत्सव में सावन के गीत-मल्हारों पर एकल एवं सामूहिक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति में महिलाएं झूम उठी।
महिला मण्डल की मीडिया प्रभारी सोनू खण्डेलवाल ने बताया कि शहर अध्यक्ष शिप्रा खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित तीज महोत्सव में तीज क्वीन का खिताब सलोनी खण्डेलवाल को मिला। उप विजेता नीरू गुप्ता रही। इसका निर्णय कुसुम खण्डेलवाल, शशि खण्डेलवाल, दीप्ति खण्डेलवाल, मीना खण्डेलवाल व ममता गंधी ने किया।
इस मौके पर प्रश्नोत्तरी और विविध खेल प्रतियोगिता की विजेता प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लुपिन से मिली सिलाई मशीन एक गरीब महिला को खण्डेलवाल महिला मण्डल की ओर से समाज के शहर अध्यक्ष हरिशंकर मुसद्दी की मौजूदगी में सौंपी गई।
कार्यक्रम का संचालन वंदना खण्डेलवाल व विमलेश पीतलिया ने किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सुषमा खण्डेलवाल के अलावा परिता, बबीता, आशा, निशा, रेणु, श्वेता, शालिनी, कृष्णा, साक्षी, नेहा, पूजा, सोनिया, श्वाति, प्रियंका, चंचल, रश्मि, पूनम, मीनू, अंजू, कांता, रूबी आदि शामिल हुई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सिर्फ एक कॉल बचा सकती है बच्चे की जिंदगी, जयपुर में 1098 हेल्पलाइन को लेकर जागरूकता अभियान
- NEET विवाद: 3 दौर की महावार्ता के बाद जंतर-मंतर खाली, CJP ने वापस लिया आंदोलन, जानें क्या मिला भरोसा
- केवलादेव में ‘वेटलैंड की चीख’: क्या सूख जाएगा परिंदों का यह विश्व धरोहर स्वर्ग?
- बड़ा उलटफेर: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी , बताई ये वजह
- ₹2.20 करोड़ का प्लॉट बना करोड़ों की ठगी का जाल | PNB मैनेजर दंपती बोले- पैसे लिए, रजिस्ट्री नहीं की, अब 1 करोड़ और मांग रहे
- NTA में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 47 अधिकारी एक झटके में बर्खास्त, कई पर FIR की तैयारी; NEET विवाद के बाद पूरे सिस्टम का ‘ऑपरेशन’
- ‘सड़कें टूटी, लाइटें बंद… आखिर शहर चलेगा कैसे?’ | भरतपुर व्यापार महासंघ ने नगर निगम को दिखाया शहर का आईना, आवारा पशुओं से लेकर वैकल्पिक रास्तों तक उठाए बड़े सवाल
- Bharatpur: चलती ट्रेन में शुरू हुआ झगड़ा, स्टेशन पर बिछ गई लाश | सीट के विवाद में पत्थर से सिर कुचलकर यात्री की हत्या
- रेलवे के बड़े अफसर पर CBI का शिकंजा | 1.70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए वरिष्ठ DMM, अब टेंडर नेटवर्क भी जांच के घेरे में
- इंद्रजाल …
