भरतपुर के क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, राजस्थान अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी में एक साथ 8 खिलाड़ियों का चयन

भरतपुर के आठ क्रिकेटरों का राजस्थान अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता 11 अक्टूबर से जयपुर में होगी और प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान की 15 सदस्यीय टीम चुनी जाएगी।