केवलादेव में ‘वेटलैंड की चीख’: क्या सूख जाएगा परिंदों का यह विश्व धरोहर स्वर्ग?

भरतपुर के केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में भीषण जल संकट। पांचना बांध से पानी न मिलने के कारण कछुए और मछलियां दम तोड़ रही हैं, प्रजनन काल के बीच पक्षियों पर संकट।