घर-घर पहुंची पोलियो की दो बूंदें, राज्य नोडल अधिकारी ने परखी जमीनी हकीकत | हिसार-हांसी में अभियान की गुणवत्ता पर जताया संतोष

सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत राज्य नोडल अधिकारी डॉ. चांद सिंह मदान ने हिसार और हांसी में घर-घर जाकर अभियान की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर संतोष जताते हुए पोलियो उन्मूलन के लिए जनसहभागिता पर जोर दिया।