10 लाख के बिल का भुगतान अटका, कमीशन के खेल में फंसा JEN, ACB ने 70 हजार लेते दबोचा

बूंदी की तालेड़ा पंचायत समिति में ACB कोटा इंटेलिजेंस टीम ने JEN भानुप्रताप को 70 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। ठेकेदार के करीब 10 लाख रुपये के बकाया बिल के भुगतान के बदले कमीशन मांगने का आरोप है।