भरतपुर
जन्माष्टमी के दिन भरतपुर जिले से दुखद खबर आ रही है। भरतपुर जिले में डीग उपखण्ड के खोह थाना इलाके में आदिबद्री धाम पर बने कुंड में सोमवार को दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे कुंड में नहाने उतरे थे। लेकिन उनको तैरना नहीं आता था और नहाते हुए गहरे पानी में चले गए।
जानकारी के अनुसार जन्माष्टमी पर खो गांव के दो बच्चे दीपक (16) और विष्णु (17) भी मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। दर्शन से पहले दोनों बच्चे नहाने के लिए कुंड में उतर गए, लेकिन वे नहाते हुए गहरे पानी में चले गए और डूब गए। डूबने पर दोनों बच्चे जोर-जोर से हाथ-पैर मारने लगे और मदद के लिए चिल्लाने लगे।
दोनों को डूबता देख कुंड में नहा रहे लोगों ने 10 मिनट के बाद दीपक को कुंड से निकाल लिया और करीब 20 मिनट के बाद विष्णु को भी निकाल लिया गया, लेकिन जब तक दोनों की मौत हो गई।
मौके पर जमा हुई भीड़ में से एक ग्रामीण ने बच्चों को पहचान लिया और दोनों के घर घटना की सूचना दी। दोनों लड़कों के परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को अपने घर ले गए। उन्होंने पुलिस को पोस्टमार्टम करवाने को साफ़ मना कर दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
