भरतपुर
राजस्थान में भरतपुर के एक सराफा व्यापारी से फोन पर 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगे जाने की घटना के बाद व्यापारियों में दहशत फैल गई है। पुलिस ने फिलहाल व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसके घर पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी है।
रंगदारी मांगने वाले बदमाश के बारे में अभी पता नहीं चल सका है। पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने की यह धमकी शहर के ह्रदय स्थल लक्ष्मण मंदिर पर श्रीजी ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान चलाने वाले हरि शंकर गोयल के पुत्र शैलेंद्र गोयल को मिली है।
धमकी देने वाले बदमाश ने ने फोन पर इस व्यापारी को कहा कि वह भरतपुर की सेवर सेंट्रल जेल से बोल रहा है। बदमाश ने पैसे न देने पर व्यापारी को गोली मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी के बाद कोतवाली थाना अधिकारी रामकिशन यादव व्यापारी के घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेते हुए व्यापारी के घर पर दो हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। पुलिस फिलहाल जिस नंबर से फोन आया था उसकी लोकेशन के बारे में पता लगाने में जुटी है।
बदमाश और ज्वैलर का संवाद
बदमाश: मैं सेवर जेल से बात कर रहा हूं, मुझे 5 लाख रुपये चाहिएं।
शैलेंद्र: किसे फोन लगाया आपने।
बदमाश: तेरे लिए मिलाया है और किसके लिए मिलाया है। तू तमाम पैसा कमा रहा है 5 लाख रुपए दान नहीं दे सकता।
शैलेंद्र: किसके लिए मिलाया है फोन। बदमाश बार-बार यही कहता रहा तेरे लिए मिलाया है।
बदमाश: (धमकी देते हुए) तेरे पास 24 घंटे का समय है। 24 घंटे के अंदर मेरा आदमी तेरे पास पहुंच जाएगा, पैसे उसे दे देना। नहीं तो ध्यान रखना आगे कुछ भी हो सकता है। कब बात करूं रे से, ये बता पहले।
शैलेंद्र: कभी भी कर लेना।
शैलेंद्र: (बदमाश से दोबारा पूछा) किसे फोन मिलाया है आपने।
बदमाश: तू भरतपुर के सराफा बाजार से बोल रहा है।
शैलेंद्र: सराफा बाजार में किसके लिए फोन मिलाया है।
बदमाश: तेरे लिए मिलाया है। तेरे से पैसे चाहिए तुझे पैसे देने हैं या नहीं देने। खामखां तेरे पैर में गोली पड़वानी पड़ेगी तू लंगड़ा हो जाएगा सुलतान की तरह।
शैलेंद्र: किस चीज के पैसे चाहिए।बदमाश: तू इतना पैसा कमा रहा है, दिक्कत हो रही है क्या तुझे 5 लाख रुपये देने में?
शैलेंद्र: चलो कोई बात नहीं है देख लेंगे।
बदमाश: पैसे चाहिए ही चाहिए, ध्यान रखना। दिमाग में बैठा लेना कुछ भी हो सकता है, ध्यान रखना।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 8 करोड़ के पोषाहार घोटाले में बड़ा धमाका | 8 साल बाद ACB का शिकंजा, महिला पर्यवेक्षक, AAO और संविदा-कर्मियों समेत 18 लोग गिरफ्तार | फर्जी बिलों से डकार गए बच्चों का निवाला
- टॉयलेट में फेंके रिश्वत के नोट, फिर भी नहीं बच पाया पटवारी | नामांतरण खोलने के बदले रिश्वत लेते ACB ने दबोचा
- किसानों का हल्ला बोल | लैंड पूलिंग योजना के खिलाफ भरतपुर में उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- पोस्टर रिलीज के साथ साहित्यिक हलचल तेज | 2 अगस्त को होगा राष्ट्रीय स्तर का बड़ा आयोजन, 50 नगद पुरस्कारों की घोषणा
- कहानी, कविता और कल्पनाओं की उड़ान | दौसा में बच्चों ने सीखा ‘शब्दों से दुनिया गढ़ने’ का हुनर
- तेल-तेल चिल्ला रही दुनिया… और बंगाल से आई बड़ी खबर | अशोकनगर के नीचे दबा है ‘ब्लैक गोल्ड’, दिल्ली से ONGC तक बढ़ी हलचल
- कैश, कैमरे और ‘राहत’ का काला खेल | TMC नेता के ठिकानों पर पड़ा छापा तो 80 लाख बरामद, तालाब तक पर ED की नजर
- ‘दुकान को कमर्शियल कराने’ की कीमत 8.50 लाख | मेडिकल स्टोर संचालक से रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी रंगे हाथ दबोचा गया
- राज्य स्तरीय सीनियर कॉल्विन शील्ड के लिए भरतपुर टीम घोषित | चयन प्रक्रिया, फिटनेस टेस्ट और दो चयन मैचों के बाद 16 सदस्यीय स्क्वॉड फाइनल
- कुम्हेर गेट से कलेक्ट्रेट तक किसान हुंकार | भरतपुर में 26 मई को ‘लैंड पूलिंग’ के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, बाजारों से निकलेगा जनसैलाब
