जयपुर
एसीबी ने 14 जून को बड़ी कारवाई करते हुए उदयपुर जिले में लसाड़िया एसडीएम सुनील झिंगोनिया को माइंस संचालक से 50 हजार रुपए की बंधी मांगने पर जयपुर में गिरफ्तार कर लिया। एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि सुनील झिंगोनिया की गिरफ्तारी के बाद उसके जयपुर में मुरलीपुरा स्थित निजी आवास और लसाड़िया स्थित एसडीएम कार्यालय व आवास और चित्तौड़गढ़ सहित अन्य ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की जा रही है। झिंगोनिया को मंगलवार को उदयपुर में कोर्ट में पेश किया जाएगा। ACB मुख्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई विशेष अनुसंधान इकाई की टीम ने की।
ACB के DG बीएल सोनी ने बताया कि लिसाड़िया SDM सुनील झिंगोनिया के खिलाफ एक माइंस कारोबारी ने जयपुर ACB ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया कि वह लीगल माइंस चलाते हैं। इसको बंद करने की धमकियां देकर SDM सुनील झिंगोनिया उसे परेशान कर रहा था। इस माइंस काम को चालू रखने की एवज में 50 हजार रुपए की मासिक बंधी मांग रहा है। इस पर चित्तौड़गढ़ एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया था। ACB कार्रवाई की भनक लगने पर सुनील झिंगोनिया फरार हो गया था। इसके बाद सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर जांच डीएसपी सचिन शर्मा को सौंपा गई थी।
ये भी पढ़ें
- 922 पदों वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर संकट टला, याचिका वापस; अब भर्ती का रास्ता साफ | हाईकोर्ट में आयोग ने रखा पूरा रिकॉर्ड, याची पर शास्ति की मांग के बाद बदला रुख
- अजय खेमरा हत्याकांड: गिरफ्तारी के बाद पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग, जवाबी गोली में आरोपी घायल | यूपी से पकड़कर लाई थी पुलिस, भरतपुर में हथियार बरामद कराने के दौरान मचा हड़कंप
- घर-घर दूध बेचता था, अंदर से पेपर लीक गैंग का एजेंट निकला | 14 लाख में सॉल्वड पेपर की डील, अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ाने के लिए किराए पर लिया मकान; SOG ने दबोचा
- पेड़ भी लगाए, लोकतंत्र का संदेश भी दिया, भरतपुर में छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
- 48 करोड़ का बिल अटका, भुगतान के लिए मांगे 1.20 लाख… फिर ऐसे खुला रेलवे में घूस का खेल | CBI ट्रैप में दो कार्मिक गिरफ्तार
- 23 करोड़ बुजुर्गों के लिए सरकार का बड़ा प्लान, 14567 पर मिलेगी मदद | सहारे से स्वास्थ्य तक, जानिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या-क्या कर रही है केंद्र सरकार
- टीबी के खिलाफ जागरूकता से हरियाली तक, 112 NCC कैडेट्स ने संभाली दोहरी जिम्मेदारी | कोटा के राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘हरित पर्यावरण’ का संदेश
- भरतपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, पहले गोलियों से भूना फिर गाड़ी से कुचला | घर के बाहर बैठे अजय को जबरन उतारा, जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने पीछे से बरसाईं गोलियां
- किस जिले में किसकी खुलेगी किस्मत? जिला प्रमुखों की लॉटरी ने बदला चुनावी गणित | 41 जिला परिषदों में आरक्षण तय, अब दावेदारों की धड़कनें तेज
- अदालतों में सुविधाओं का जिम्मा किसका? केंद्र ने साफ किया पूरा गणित | जिला कोर्ट में कोर्ट रूम से लेकर डिजिटल कंप्यूटर कक्ष तक, राज्यों की भूमिका सबसे अहम
