जयपुर
ओलंपिक में पीवी सिंधु जब बैडमिंटन में कांस्य पदक के लिए मैदान में थीं तब पूर्व केंद्रीय मंत्री और जयपुर के सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौर (rajyavardhan singh rathore) पुशअप्स लगा रहे थे। पुशअप्स लगाते हुए उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने ओलंपिक में पीवी सिंधु द्वारा कांस्य पदक जीतने पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘शानदार प्रदर्शन। कांस्य पदक जीतने के लिए पीवी सिंधु को बहुत-बहुत बधाई।’
आपको बता दें कि बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV sindhu) ने ओलंपिक खेलों में रविवार को कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने पर उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। लेकिन मैच के दौरान सिंधु का हौसला बढ़ाने वाले भी कम नहीं थे। इस बीच बीजेपी सांसद और खुद ओलंपिक पदक विजेता रहे कर्नल राज्यवर्धन राठौर (rajyavardhan singh rathore) का वीडियो सामने आया है। इसमें वह जिम में पुशअप्स करते-करते सिंधु का मैच देख रहे हैं।
#PVSindhu has won the opening game.
— Col Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) August 1, 2021
All the best for the next round, @Pvsindhu1 !
Do watch the ace Indian shuttler at #Olympics. #Cheer4India pic.twitter.com/15DsJruDsx
पुशअप्स लगाते वीडियो के साथ राज्यवर्धन राठौर ने लिखा था, ‘सिंधु ने अपना ओपनिंग गेम जीत लिया है। अगले राउंड के लिए सिंधु को आल द बेस्ट.’ वीडियो में दिख रहा है कि राठौर ने जिम में ही सामने लैपटॉप रखा हुआ था, जिसमें वह सिंधु का मैच देख रहे थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जिम से बाहर कदम रखा ही था कि बरसने लगीं गोलियां, हरियाणवी यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या | शामली में सनसनी, CCTV में हत्यारों की तलाश
- पट्टा ऑनलाइन कराने का खेल, पटवारी को ACB ने घूस लेते दबोचा | वन भूमि के पट्टे के लिए मांगी थी रकम
- नामांकन से पहले बयाना में सियासी ‘खेला’! कांग्रेस के चेयरमैन ने बदला पाला, डेढ़ दर्जन पार्षद भी साथ | 50 गाड़ियों का काफिला लेकर BJP में एंट्री
- Udaipur News: ओवरटेक करते ही मचा मौत का तांडव, ट्रेलर में घुसी बस; 3 यात्रियों की सांसें थमीं… 10 घायल, तीन की हालत गंभीर | छत उड़ी, सीटें सड़क पर बिखरीं
- 2029 चुनाव से पहले युवाओं पर EC का बड़ा फोकस, 50 हजार क्लबों से जुड़ेगी ‘Gen Z-Gen Alpha’ की नई पीढ़ी | 15 लाख स्कूल, 70 हजार कॉलेज और 1,400 यूनिवर्सिटी तक पहुंचेगा अभियान
- आरजीएचएस में दवा देने में आनाकानी पड़ी भारी, 215 फार्मेसियों का टीएमएस बंद | जयपुर की 39 फार्मेसियां भी कार्रवाई की जद में, दो महीने से नहीं दे रहीं थीं दवाइयां
- रिटायरमेंट से पहले राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची शिकायत | जस्टिस मेहता की चिट्ठियों ने खड़े किए कई सवाल
- ब्लॉक लेकर ट्रैक पर उतरे रेलवे JE, अचानक आ गई ट्रेन | दोनों पैर धड़ से अलग हुए, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
