आखिर सरकार ने बदल दिया फैसला | शिक्षकों के दबाव के आगे झुका शिक्षा विभाग, गर्मी की छुट्टियों में बड़ा इजाफा

राजस्थान सरकार ने शैक्षिक पंचांग 2026-27 में संशोधन करते हुए ग्रीष्मावकाश 35 दिन से बढ़ाकर 43 दिन कर दिया है। अब स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 28 जून 2026 तक रहेंगी।

जयपुर। राजस्थान के लाखों विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर आई है। जिस मुद्दे को लेकर शिक्षक संगठन लंबे समय से आवाज उठा रहे थे, आखिरकार उस पर सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा। शिक्षा विभाग ने शैक्षिक पंचांग 2026-27 में संशोधन करते हुए ग्रीष्मावकाश की अवधि बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

ममता के किले में सबसे बड़ी सेंध | भूपेंद्र यादव के घर जुटे 20 सांसद, NDA को दे सकते हैं समर्थन; बंगाल में 58 विधायक पहले ही चुन चुके नया नेता

अब स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 35 दिनों के बजाय 43 दिनों की होंगी। पहले ग्रीष्मावकाश 17 मई 2026 से 20 जून 2026 तक निर्धारित किया गया था, लेकिन नए आदेश के बाद यह अवधि बढ़ाकर 28 जून 2026 तक कर दी गई है। यानी विद्यार्थियों और शिक्षकों को अतिरिक्त 8 दिन का अवकाश मिलेगा।

यह फैसला ऐसे समय आया है जब ग्रीष्मावकाश में कटौती और प्रधानाचार्य के अधिकृत अवकाश को लेकर शिक्षक संगठनों में लगातार नाराजगी बनी हुई थी। विभिन्न शिक्षक संगठन लंबे समय से इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे और सरकार से निर्णय पर पुनर्विचार की मांग कर रहे थे।

आखिरकार मामला शिक्षा मंत्री के स्तर तक पहुंचा। शिक्षा मंत्री ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल को अपने निवास पर चर्चा के लिए बुलाया। लंबी वार्ता के बाद अवकाश से जुड़ी मांगों पर सहमति बनी और ग्रीष्मावकाश को 28 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

योग को बोरिंग समझते हैं? जरा रुकिए… | जानवरों की तरह पोज बनाइए, फोटो खींचिए और फिटनेस का मजा लीजिए

शिक्षा विभाग के शासन उपसचिव आलोक जैन द्वारा जारी आदेश में एक और महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। संस्था प्रधान की ओर से स्वीकृत किए जाने वाले अधिकृत अवकाशों की संख्या, जिसे पहले एक कर दिया गया था, अब बढ़ाकर दो कर दी गई है। इसे भी शिक्षक संगठनों की प्रमुख मांगों में शामिल माना जा रहा था।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि संशोधित शैक्षिक पंचांग तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। आदेश की प्रतियां माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, समग्र शिक्षा अभियान और अन्य संबंधित कार्यालयों को भेज दी गई हैं।

क्या बदला?

  • ग्रीष्मावकाश 35 दिन से बढ़कर 43 दिन हुआ
  • नई अवकाश अवधि: 17 मई 2026 से 28 जून 2026
  • विद्यार्थियों और शिक्षकों को 8 दिन अतिरिक्त छुट्टी
  • संस्था प्रधान के अधिकृत अवकाश 1 से बढ़ाकर 2 किए गए

शिक्षा विभाग के इस फैसले को शिक्षक संगठनों की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। वहीं विद्यार्थियों के लिए भी यह फैसला गर्मी के मौसम में अतिरिक्त राहत लेकर आया है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *