Rajasthan Police Constable Recruitment- 2019
राजस्थान पुलिस ने 6वीं बटालियन आरएसी धौलपुर के तहत हुई कांस्टेबल भर्ती 2019 का परिणाम तत्कार प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
राजस्थान पुलिस की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर जारी सूचना के अनुसार, कांस्टेबल भर्ती 2019 में चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम इस कार्यालय के प्रेस नोट संख्या -1200, दिनांक-14-04-2021 को प्रकाशित किया गया था। इस परीक्षा को तकनीकी कारणों से तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। संशोधित परिणाम अलग से प्रकाशित किया जाएगा।
संशोधित परिणाम के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज सहित उपस्थित होने की दिनांक से भी पृथक से सूचित किया जाएगा।अभ्यर्थियों को सलाह है कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की संशोधित चयन सूची देखने के लिए राजस्थान पुलिस की वेबसाइट को समय-समय पर देखते रहें।
ये भी पढ़ें
- राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | पदोन्नति के बाद इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किए आदेश
- हरियाणा BJP की नई टीम का ऐलान | संगठन में बड़ा फेरबदल, 36 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां, देखें पूरी सूची
- ’91 रिसर्च प्रोजेक्ट, 58 पेटेंट और 12 नई फसल किस्में’ | मुख्यमंत्री के सामने MPUAT ने गिनाईं उपलब्धियां, किसानों के लिए गिनाए बड़े नवाचार
- अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे रूम में मिला ‘बम बनाने का ब्लूप्रिंट’ | दराज से निकले संदिग्ध दस्तावेज़ ने मचाया हड़कंप, छात्र समेत 3 से पूछताछ
- वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने ‘शब्द प्रवाह’ की पांडुलिपि संत चरणों में की समर्पित
