civil service pre exam
संघ लोक सेवा आयोग ने देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 27 जून को होने वाली थी।अब यह परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आयोग के नोटिफिकेशन में बताया गया कि, “कोरोना के कारण बने हालातों के चलते फिलहाल के लिए सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 को टाल दिया है। यह परीक्षा 27 जून को प्रस्तावित थी, लेकिन अब यह एंट्रेंस एग्जाम 10 अक्टूबर 2021 को आयोजित किया जाएगा।”
ये भी पढ़ें
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
- दीपक भारद्वाज बने हिन्दू महासभा भरतपुर के जिलाध्यक्ष
- समर का डबल धमाका, पायल-आशु बनीं चैंपियन, भरतपुर बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर
- होर्मुज का ‘विकल्प’ तैयार करने में जुटे इराक-सीरिया! तेल पाइपलाइन पर बड़ा समझौता | ईरान तनाव के बीच बदलेगा Middle East का एनर्जी गेम?
- रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय को मिला नया नेतृत्व
कोरोना की दूसरी लहर के कारण बिगड़ते हालातों को देखते हुए कैंडिडेट्स लगातार सोशल मीडिया पर परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे थे। साल 2020 में भी संक्रमण के खतरे के चलते सिविल सर्विस एग्जाम को स्थगित किया गया था। जिसके बाद यह परीक्षा 31 मई की बजाय 04 अक्टूबर 2020 को आयोजित की गई थी। आयोग ने कंबाइंड मेडिकल एग्जाम और अन्य परीक्षाएं को भी स्थगित कर दिया है। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
