जयपुर
आगरा रोड स्थित तिलक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं मित्रजन फाउंडेशन के तत्वावधान में 10 दिसंबर को होने वाले निशुल्क हेल्थ चेकअप व महा-सर्जिकल शिविर और निशुल्क हेल्थ चेक अप शिविर के पोस्टर का विमोचन रविवार को किया गया।
तिलक हॉस्पिटल के निदेशक एवं बाल व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित गुप्ता ने बताया कि हॉस्पिटल मित्रजन फाउंडेशन के सहयोग से शुक्रवार 10 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे से 3:00 बजे तक सभी प्रकार के विशेषज्ञों एवं सर्जनों द्वारा चिरंजीवी योजना के अंतर्गत निशुल्क सर्जरी एवं हेल्थ चेक-अप व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। निशुल्क कई प्रकार की जांच भी होंगी।
कार्यक्रम आयोजक सचिन शर्मा ने बताया कि मानव के सभी हितों को ध्यान में रखते हुए एवं जरूरतमंद लोगों के लिए अर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है।सभी रक्त दाताओं को उनके प्रोत्साहन के लिए हेलमेट एवं सर्टिफिकेट और विभिन्न प्रकार की जांच निशुल्क की जाएगी।
मित्रजन फाउंडेशन के संयोजक गिर्राज गुप्ता नीमला ने बताया कि कैंप में विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन एवं महिलाओं एवं बच्चों की सभी जांचें एवं निशुल्क व विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दी जाएगी। इसमें सभी जरूरतमंद व्यक्ति अपना पूर्व रजिस्ट्रेशनमोबाइल नंबर 8306794032, 8306784032 पर करवा सकते हैं।
पोस्टर विमोचन के दौरान संरक्षक नरेंद्र उपाध्याय, अध्यक्ष डॉ.सन्तोष गुप्ता, सचिव अभिषेक मुदगल, भरत अग्रवाल, गौरव लाटा, श्याम सुंदर शर्मा, किशन कुमार मीना एवं हॉस्पिटल इंचार्ज ज्ञानेश्वर टटवाल एवं प्रदुमन एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दो बड़े फैसलों पर लिया यू-टर्न; DA की लड़ाई अभी बाकी | ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਯੂ-ਟਰਨ; ਡੀਏ ਦੀ ਲੜਾਈ ਅਜੇ ਵੀ ਲੰਬਿਤ
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
