धौलपुर
धौलपुर जिले में सोमवार को गुर्जर समाज की दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना धौलपुर जिले के नादनपुर थाना इलाके के गांव विजय का पुरा की है जहां गुर्जर समाज के दो पक्षों में लाठी भाटा जंग हो गई। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। जिससे 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि जमीन को लेकर दो पक्षों में लम्बे समय से विवाद चला आ रहा था। सोमवार को इसने उग्र रूप ले लिया और विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद के दौरान 30 वर्षीय राजू पुत्र राम सिंह खेतों पर फसल की रखवाली कर रहा था। तभी आरोपी पक्ष के विष्णु, सियाराम, ज्ञान सिंह और कल्ला ने पीड़ित की फसल को उजाड़ना शुरू कर दिया। जब पीड़ित ने विरोध किया तो झगड़े की शुरुआत हो गई। आरोपियों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमले कर दिए।
उसके बाद राजू की पीठ में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे बसेड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। आरोपी पक्ष घरों से ताले लगाकर गांव से फरार हो गए। मामले में मृतक के परिजनों ने नामजद आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, एक ही दिन होंगे कई आयोजन
- जयपुर के डॉ. संजीव अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, बिगाटेक में बने स्वतंत्र निदेशक
- भरतपुर के क्रिकेट को मिली बड़ी खुशखबरी, राजस्थान की रणजी टीम में तीन खिलाड़ियों की एंट्री; चौथे को भी जगह
- 10वीं बोर्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव, नंबर कम आए तो मई में फिर परीक्षा; मगर सबको नहीं मिलेगा मौका
- यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो
- टोंक के कलापर्व में चमका कोटा का नाम, डॉ. रमेश चन्द मीणा को मिला राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान
- विदेश से मेडिकल पढ़कर लौटे छात्रों के लिए राहत, FMG स्टाइपेंड पर बनी सहमति; अब शुरू होगी प्रक्रिया
- नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी
- ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में खुली लापरवाही की परतें, 13 डिग्री पर रखा था पनीर-चीज; 164 पैकेट नष्ट
- मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
