कोटा
राजस्थान के कोटा जिले में बुधवार को एक युवक की सरिए और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला कोई पुरानी रंजिश का बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
मृतक युवक की पहचान कैथून के मोरपा गांव निवासी राजाराम मीणा के रूप में हुई है। बताया गया कि राजाराम मीणा का गांव के कुछ लोगों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। इसी के चलते बुधवार सुबह उसके खेत स्थित मकान पर 4 से 5 लोगों ने सरिए और डंडे से हमला बोल दिया। इस हमले में राजाराम के सिर और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और एसएफएल टीम ने मौका मुआयना किया। कैथून थाना अधिकारी महेंद्र मारु ने बताया है कि युवक की मौत के बाद शव को कब्जे में लेकर कैथून सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में लेकर आए हैं। परिजनों ने कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
