बाड़मेर
राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक दिल को दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां एक महिला ने पहले अपने दो बच्चों को फांसी के फंदे से लटकाया और फिर भी फंदे से झूल गई। तीनों की मौत हो गई है। घटना बाड़मेर जिले के वांकलपुरा गांव की है। सूचना मिलने पर सदर व महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों की मौत के बाद गांव पूरा स्तब्ध है।
महिला अनुसंधान प्रकोष्ठ डिप्टी सीमा चौपड़ा ने बताया कि महाबार स्थित वांकलपुरा में विवाहिता रसालकंवर पत्नी माधुसिंह ने पुत्री जस्सू (05) व पुत्र विक्रमसिंह (02) को घर में बने कमरे में अलग-अलग रस्सी के फंदे से लटका दिया। बाद में खुद ने भी रस्सी से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पीहर पक्ष के पहुंचने पर शवों को नीचे उतार कर राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया।
मृतका के भाई श्रवणसिंह पुत्र निम्बसिंह निवासी उण्डखा की रिपेार्ट पर सास जमनाकंवर, ससुर मोतीसिंह, जेठ व तीन अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोप है कि शादी के बाद छह साल से ससुराल पक्ष के लोग मानसिक परेशान कर रहे थे।
बच गई एक बालिका
मृतका के तीन संतान है। वारदात के दौरान सबसे बड़ी पुत्री ननिहाल थी। ऐसे में वह बच गई। मृतका की शादी छह साल पहले हुई थी। मृतका का पति माधुसिंह वाहन ड्राइवर है। घटनाक्रम के दौरान गुजरात गया हुआ था।
घटना का पता तब चला जब घर में किसी तरह की हलचल नहीं हुई। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो तीनों के शव फंदे पर झूलते मिले। पुलिस का कहना है कि महिला ने पहले दोनों बच्चों को फंदे पर लटकाया, फिर खुद सुसाइड कर लिया। पुलिस के अनुसार, बच्चे और रसल शनिवार सुबह 11-12 बजे तक घर से बाहर नहीं निकले तो पास में रहने वाले रिश्तेदार विवाहिता के घर गए। पीछे की खिड़की से देखा तो तीनों घर में लोहे की एंगल से लटके हुए थे। इस पर रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को मॉर्च्यूरी में भिजवाया और पीहर वालों को सूचना दी।उधर, विवाहिता के भाई ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
