भीलवाड़ा
सड़क-नाली का बिल पेमेंट करने के लिए मांग रहा था 23% कमीशन
मांडलगढ़ नगर पालिका में भाजपा शासित बोर्ड के चेयरमैन संजय डांगी को सोमवार दोपहर भीलवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष शाखा ने 4 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। डांगी ने यह घूस 23% कमीशन के हिसाब से सड़क-नाली का बिल पेमेंट करने और एसडी राशि जारी करने के एवज में मांगी थी।
एसीबी भीलवाड़ा-2 के एडिशनल एसपी ब्रजराज सिंह चारण ने बताया कि परिवादी काछोला थाना क्षेत्र के थलखुर्द निवासी प्यारचंद रेगर ने एसीबी चाैकी भीलवाड़ा पर शिकायत की थी कि चेयरमैन संजय डांगी निर्माण कार्यों के बिलों के भुगतान करने और एसडी राशि जारी करने की एवज में रिश्वत मांग रहा है। परिवादी ने 16 जून को एसीबी में शिकायत दी थी। एसीबी ने 19 जून को शिकायत का सत्यापन कराया था। सत्यापन के दौरान चेयरमैन ने 30 हजार ले लिए थे।
इसके बाद साेमवार काे इंस्पेक्टर शिवप्रकाश टेलर के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने मांडलगढ़ पहुंचकर जाल बिछाया। चेयरमैन ने जैसे ही ठेकेदार से 4 लाख 20 हजार रुपए लिए ताे एसीबी टीम ने चेयरमैन पुरानी आबादी मांडलगढ़ निवासी संजय पुत्र मूलचंद डांगी काे ट्रैप कर लिया। उससे रिश्वत राशि 4.20 लाख रुपए बरामद कर लिए गए। टीम में एएसपी ब्रजराज सिंह, इंस्पेक्टर शिवप्रकाश समेत हेड कांस्टेबल गाेपाल जोशी, कांस्टेबल रामेश्वरलाल, शिवराजसिंह, प्रेमराज आदि शामिल थे।
घूस लेकर अपने शाेरूम पर बुलाया
एसीबी के इंस्पेक्टर शिवप्रकाश ने बताया कि नगरपालिका चेयरमैन संजय डांगी ने ठेकेदार काे रिश्वत राशि लेकर काेटा राेड पर अपने बाइक शाेरूम पर बुलाया था। इस दौरान एसीबी की टीम शोरूम के बाहर ही मौजूद रही। परिवादी ने शोरूम में डांगी काे रुपए दिए ताे एसीबी टीम इशारा पाकर वहां पहुंची। टीम ने चेयरमैन डांगी की बैठने की जगह के पास रखी टेबल की ऊपर की दराज से रुपए बरामद कर लिए।कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम आरोपी चेयरमैन के घर और ऑफिस भी पहुंची। दोनों जगह मौजूद दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ दोनों जगहों पर लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
ये भी पढ़ें
- भरतपुर के क्रिकेट इतिहास में पहली बार, कार्तिक शर्मा बने राजस्थान रणजी टीम के कप्तान
- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में सीकर का जलवा, 200 मीटर की दोनों दौड़ में झटके स्वर्ण पदक
- जजों की अनिवार्य रिटायरमेंट पर बदली व्यवस्था, राजस्थान हाईकोर्ट ने उठाया यह कदम
- राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- खाने की शुद्धता पहचानने से लेकर मिलावट की जांच तक, उदयपुर में विद्यार्थियों को बताए खाद्य सुरक्षा के डिजिटल तरीके
- राजस्थान में MSME को मिलेगा नया सहारा, SIDBI और राजस्थान चैंबर के बीच हुआ बड़ा समझौता; जयपुर में खुलेगा हेल्प सेंटर
- 730 ग्राम के नवजात ने जीती जिंदगी की जंग, 40 दिन के इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
- भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट की रोक, विकास प्राधिकरण संपत्ति पर नहीं चला सकेगा बुलडोजर
- भरतपुर: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाए जीवन बचाने के गुर, डमी पर किया CPR का अभ्यास
- राजस्थान के आधुनिक इतिहास पर क्विज में सुमन की टीम प्रथम, सलोनी और कुमकुम की टीमों ने भी मारी बाजी
- अकेलेपन को कहें अलविदा, 50 से 80 साल तक के लोग यहां तलाश सकेंगे अपना हमसफर
