चूरू
मणप्पुरम फाइनेंस में फिल्मी स्टाइल में लूट
चूरू के सबसे व्यस्ततम राम मंदिर रोड से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड से नकाबपोश बदमाश फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े करीब 17 किलो गोल्ड (करीब 8 करोड़) व 8.50 लाख रुपए की नकदी लूट ले गए। लेकिन पुलिस की तत्परता से कुछ घंटों बाद ही इन बदमाशों में से दो को हरियाणा से दबोच लिया। इनके कब्जे से सोने से भरा एक बैग भी बरामद कर लिया गया है। बदमाशों की तादाद चार बताई जाती है। बदमाशों ने बारह मिनट में वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान शाखा में मैनेजर समेत चार लोग मौजूद थे। लूट के यह वारदात अपराह्न तीन बजे की बताई जाती है। नकाबपोश बदमाश लूट के लिए दो मोटरसाइकिल पर आए थे। मोटरसाइकिल को शाखा के पास नो पार्किंग जोन में खड़ा किया। इसके बाद शाखा में चले गए। घटना को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश दोनों मोटरसाइकिलों पर भाग गए।
जाते समय बदमाश सीसीटीवी की हार्डडिस्क भी साथ ले गए। लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी नारायण टोगस, एएसपी योगेन्द्र फौजदार दल बल सहित मौके पर पहुंचे। लूट के बाद हरियाणा सहित आसपास के जिलों में नाकाबंदी करवा दी गई। लूट के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए। चूरू पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस का कहना है कि दो लुटेरों को राउंड अप कर बैग भी बरामद कर लिया गया है। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अलग-अलग दिशाओं में भाग गए थे। अन्य की तलाश जारी है।
लोन लेने के बहाने ब्रांच में घुसे
मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर प्रहलाद सैनी ने बताया कि 14 जून सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे चार युवक पहुंचे। इसमें से एक युवक फाइल लिए हुए था। युवक ब्रांच कर्मचारी के पास पहुंचा व सोने की अंगूठी दिखाते हुए लोन देने की बात कही। इस पर वहां मौजूद कर्मचारी अंगूठी की जांच करने लगा। अचानक चारों युवकों ने पिस्टल निकाल कर कर्मचारियों के सिर पर तान दी। इस दौरान एक बदमाश ने ब्रांच का शटर नीचे कर दिया। बदमाशों ने सभी ब्रांच कर्मचारियों के फोन भी छीन लिए। बदमाशों ने बैंक में मौजूद महिला कर्मचारियों सहित अन्य के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। बाद में सभी को नीचे बैठाकर ब्रांच मैनेजर की कनपटी पर पिस्टल तानकर सेफ की चाबी देने को कहा।
लुटेरे पिस्टल की नोक पर सेफ खुलवाकर उसमें रखा करीब 15 किलो 400 ग्राम सोना व कैश काउंटर से 8 लाख 92 हजार रुपए नकद लूट ले गए। लूट के बाद बदमाशों ने पिस्टल दिखाते हुए कर्मचारियों को बाथरूम की तरफ जाने के लिए कहा। बाद में सभी को उसमें बंद कर दिया।
ये भी पढ़ें
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दो बड़े फैसलों पर लिया यू-टर्न; DA की लड़ाई अभी बाकी | ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਯੂ-ਟਰਨ; ਡੀਏ ਦੀ ਲੜਾਈ ਅਜੇ ਵੀ ਲੰਬਿਤ
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
