जयपुर
राजस्थान में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए Good News. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 26 नई नगर पालिकाओं में अलग-अलग लेवल के 2525 नए पदों के सृजन की मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी से नई नगर पालिकाओं में कार्यों का सुचारू संचालन होने के साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।
अलग-अलग पदों पर होगी भर्ती
प्रस्ताव के अनुसार, नवसृजित पदों में अधिशासी अधिकारी चतुर्थ, सहायक राजस्व निरीक्षक, कनिष्ठ अभियंता सिविल, कनिष्ठ लेखाकार, स्वास्थ्य निरीक्षक, नक्शानवीस एवं सर्वेक्षक तथा वरिष्ठ सहायक के 26-26 पद, कनिष्ठ सहायक के 52, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 78, चौकीदार के 26, सफाई जमादार के 73 तथा सफाई कर्मचारी के 2114 पद शामिल हैं।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, चौकीदार, सफाई जमादार एवं सफाई कर्मचारियों का कार्य आउटसोर्सिंग के आधार पर कराया जाएगा। स्वायत्त शासन विभाग ने वर्ष 2020-21 की बजट घोषणा की पालना में गठित 17 नगर पालिकाओं, वर्ष 2013-14 में गठित 5 नगर पालिकाओं, वर्ष 2016-17 में गठित एक, वर्ष 2017-18 में गठित 3 नगर पालिकाओं के लिए इन नवीन पदों के सृजन का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
