जयपुर
राजस्थान में बिजली का संकट गहरा गया है। इसे देखते हुए विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने सभी जिला मुख्यालयों और सभी नगरपालिका क्षेत्रों में दिन के समय 1 घंटे की बिजली कटौती करने का फैसला किया है। गांवों में 3 से 4 घंटे की बिजली कटौती होगी। निगम कंपनियों ने कोयले की कमी को बिजली संकट का कारण बताया है।
निगम का कहना है कि बिजली की उपलब्धता में आई कमी को देखते हुए डिमांड और सप्लाई को मेंटेन करने के लिए यह एनर्जी मैनेजमेंट किया गया है।
- जोधपुर- प्रातः 7 से 8 बजे
- जालोर – प्रातः 8 बजे से 9 बजे
- पाली- प्रातः 9 बजे से 10 बजे
- जैलसलमेर- प्रातः 10 बजे से 11 बजे
- श्रीगंगानगर- प्रातः 8 बजे से 9 बजे
- हनुमानगढ़- शाम 4 बजे से 5 बजे
- सिरोही- शाम 4 बजे से 5 बजे
- चूरू- शाम 5 बजे से 6 बजे
- बाड़मेर- शाम 5 बजे से 6 बजे
- बीकानेर- शाम 5 बजे से 6 बजे
अजमेर डिस्कॉम
अजमेर डिस्कॉम में शहरी क्षेत्रों के तहत अजमेर जिले में प्रातः 7 से 9, सीकर में प्रातः 8 से 10, उदयपुर में प्रातः 8 से 10, झुंझुनू में प्रातः 9 से 11, नागौर में प्रातः 9 से 11, भीलवाड़ा में प्रातः 10 से 12, चित्तौड़गढ़ में सांय 3 से 5, बांसवाड़ा में सांय 3 से 5, राजसमंद में सांय 4 से 6, प्रतापगढ़ में सांय 4 से 6 तथा डूंगरपुर में सांय 4 से 6 तक बिजली की कटौती की जाएगी। इसके अतिरिक्त डिस्कॉम क्षेत्र के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 6 घंटो की बिजली कटौती संभावित है। इसके पीक आवर्स शाम को 6 से रात 10 बजे के बीच एक से दो घण्टे की कटौती होगी
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
