लालसोट (दौसा )
दौसा जिले के लालसोट उपखण्ड के पट्टी किशोरपुरा ग्राम पंचायत में तैनात एक पटवारी गैर मुमकिन भूमि को रेगुलर करने तथा उक्त भूमि पर स्वीकृत वेटेरिनरी अस्पताल व सामुदायिक भवन को दूसरी जगह शिफ्ट करने की एवज में 1.25 लाख मांग रहा था। एसीबी की टीम ने उसे 25 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। वह परिवादी से रिश्वत की पांच हजार की पहली किश्त पहले ले चुका था।
जानकारी के अनुसार बिनोरी गांव निवासी मनमोहन बैरवा ने 18 जून को दौसा एसीबी कार्यालय में शिकायत दी थी कि गांव में गैर मुमकिन भूमि पर उनका करीब 50 वर्षों से कब्जा है। उक्त भूमि पर पटवारी द्वारा सरपंच के लेटर पेड पर लिखा हुआ बताकर पशु चिकित्सालय एवं सामुदायिक भवन बनने की बात कही। पटवारी ने दोनों भवनों को यहां से हटाकर दूसरी जगह बनवाने की बात कहते हुए 30 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की। इसके अलावा पटवारी विक्रमसिंह ने गैर मुमकिन भूमि को उनके नाम करने की एवज में एक लाख रुपए मांगे।
सत्यापन में परिवादी की शिकायत सही पाई गई। 22 जून को रिश्वत की दूसरी किश्त के रूप में 25 हजार लेते हुए एसीबी ने पटवारी को रंगे हाथों दबोच लिया। एसीबी के निरीक्षक कप्तान सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल जबर सिंह, राकेश, दिनेश कुमार व लोकेश शामिल थे।
ये भी पढ़ें
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
