राजस्थान के चूरू और श्रीगंगानगर में रेतीले बवंडर ने दोपहर को अंधेरे में बदल दिया। 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के बाद बारिश हुई और तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।
Category: राजस्थान
रिश्वतखोरों पर सीएम भजनलाल का ‘महाएक्शन’ | 103 अफसर सस्पेंड, 6 की नौकरी गई, 11 की जिंदगीभर की पेंशन बंद
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन लेते हुए 103 अधिकारियों को निलंबित, 6 को बर्खास्त और 11 अधिकारियों की आजीवन पेंशन रोक दी। रिश्वत, आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग मामलों में सख्त कार्रवाई जारी है।
चार मंजिला मकान के बेसमेंट में चल रहा था ‘रिश्वत का खेल’ | ACB का छापा, NGO कर्मचारी 40 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
राजस्थान में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NGO कर्मचारी अनिल को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अनुभव प्रमाण पत्र और PF-UAN कार्यों के नाम पर महिला से 50 हजार की मांग की जा रही थी।
ग़ज़लों में छलका जीवन का दर्द, भरतपुर में साहित्य का बड़ा मंथन | ‘आशियाना ढूंढ़ता हूं’ ने छेड़ी ब्रजभाषा बचाने की मुहिम
भरतपुर में डॉ. मोहकम सिंह की पुस्तक ‘आशियाना ढूंढता हूं’ के विमोचन पर साहित्यकारों ने ग़ज़लों की सराहना की और ब्रजभाषा संरक्षण पर गंभीर चर्चा की। कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ…
स्व. मास्टर आदित्येन्द्र को 28वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि | भरतपुर में गांधीवादी विचारधारा के प्रेरणास्रोत को किया याद
भरतपुर में मास्टर आदित्येन्द्र फाउंडेशन द्वारा स्वतंत्रता सेनानी मास्टर आदित्येन्द्र जी की 28वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में उनके स्वतंत्रता आंदोलन, राजनीतिक योगदान और जीवन संघर्ष को याद किया गया।
जनगणना ड्यूटी से लौटे शिक्षक की मौत, रात में बिगड़ी तबीयत | भरतपुर में हड़कंप, भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक की आशंका
भरतपुर के हलैना क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षक भवानी सिंह जाट की अचानक मौत हो गई। देर रात तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भीषण गर्मी के बीच हीट स्ट्रोक की आशंका जताई जा रही है।
10 नंबर देकर योग्य उम्मीदवारों को बाहर फेंका, चहेतों को 49 नंबर बांटे | राजस्थान यूनिवर्सिटी भर्ती कांड में VC देवस्वरूप हटाए गए
राजस्थान यूनिवर्सिटी की 294 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में योग्य उम्मीदवारों को कम नंबर देकर बाहर करने और चहेतों को ज्यादा नंबर देकर नौकरी देने के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। तत्कालीन VC और वर्तमान में बाबा आमटे दिव्यांग यूनिवर्सिटी के कुलगुरु और विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलगुरु प्रो. देवस्वरूप को पद से हटा दिया गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले ‘आग का ताबूत’ बनी स्कॉर्पियो | कांग्रेस नेता समेत परिवार के 4 लोग जिंदा जले, हत्या के एंगल से भी जांच
अजमेर के बोराड़ा इलाके में चलती स्कॉर्पियो में भीषण आग लगने से कांग्रेस नेता रामसिंह चौधरी समेत परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए। पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।
RAS-2026 का बिगुल बजा | 607 अफसरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, कोचिंग गलियारों में मची हलचल
RPSC ने RAS भर्ती 2026 के लिए 607 पदों का नोटिफिकेशन जारी किया। ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई तक होंगे। परीक्षा नए सिलेबस के आधार पर आयोजित होगी।
