Assistant Professor Recruitment
हायर एजूकेशन में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बम्पर भर्ती निकली है और इसके लिए 12 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 13 सितंबर 2021 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर यह भर्ती छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) कर रहा है। उसने असिस्टेंट प्रोफेसर के 595 पदों पर भर्ती करने के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। सीजीपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाना होगा।
रिक्त पदों का विवरण
कुल पद – 595
प्राध्यापक हिन्दी – 64
प्राध्यापक अंग्रेजी – 30
प्राध्यापक राजनीति शास्त्र – 75
प्राध्यापक अर्थशास्त्र – 51
प्राध्यापक समाजशास्त्र – 57
प्राध्यापक गणित – 35
प्राध्यापक रसायन शास्त्र – 50
प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान – 30
आयु सीमा
आयुसीमा – 01-01-2021 को 31 से 45 वर्ष।
योग्यता
संबंधित विषय में पीएचडी ।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तारीख : 13 सितंबर, 2021
आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख : 12 अक्टूबर, 2021
फीस
छत्तीसगढ़ के एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि 400 रुपए अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को देने होंगे।
चयन प्रक्रिया
प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सिलेक्शन CGPSC के मुताबिक साक्षात्कार के आधार पर होगा। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों का चयन उनके आवेदनों के आधार पर किया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दो बड़े फैसलों पर लिया यू-टर्न; DA की लड़ाई अभी बाकी | ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਯੂ-ਟਰਨ; ਡੀਏ ਦੀ ਲੜਾਈ ਅਜੇ ਵੀ ਲੰਬਿਤ
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
